Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

GPM में बांध के किनारे मिला 60 साल के वृद्ध का शव; हनुमान मंदिर में कराता था पूजा-पाठ

Whats App

​​​​​पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में शनिवार देर रात एक मंदिर के पुजारी के सहयोगी की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारे ने 60 साल के वृद्ध का पैर और गला काट दिया। वृद्ध का शव मनोरा बांध के पास मिला है। वृद्ध वहीं पास ही स्थित बजरंग बलि के मंदिर में पूजा-पाठ कराता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में वृद्ध के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, मरवाही के मनोरा गांव के बहुटटोला में बजरंगबली और देवी जी का मंदिर है। इसी मंदिर में हीरादीन (60) रहकर पुजारी के साथ पूजा-पाठ में सहयोग करता था। करीब 40 साल पहले वह अपनी पत्नी से अलग हो गया था और उसने दूसरी शादी कर ली थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हीरादीन का शव बांध के किनारे पड़ा हुआ है। पुलिस पहुंची तो देखा कि धारदार हथियार से हीरादीन का पैर घुटने के पास से काट दिया गया था। वहीं उसकी गर्दन पर भी वार था।बेटे को पुलिस ने हिरासत में लियामरवाही थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि हीरादीन मंदिर के पूजा-पाठ में सहयोग करता था। अभी तक कि जांच में सामने आया है कि दूसरी शादी के बाद हीरादीन ने संपत्ति का बंटवारा कर दिया था, लेकिन उसकी पहली पत्नी से बड़ा बेटा इससे संतुष्ट नहीं था। इसे लेकर पिता-पुत्र के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। करीब साल भर पहले भी विवाद की स्थिति बनी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस इसी दिशा में फिलहाल जांच कर रही है। हीरादीन के बेटे को हिरासत में लिया गया है।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374