Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

बिहार के दिग्गज कांग्रेसी रहे सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश थामेंगे जदयू का दामन, कहलगांव से लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

Whats App

भागलपुर। बिहार के दिग्गज कांग्रेसी रहे सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश अब जदयू का दामन थामेंगे। 12 दिसंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य शंभू सिंह पटेल समेत कई और कांग्रेसी भी जदयू में शामिल होंगे।

जदयू जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुभानंद मुकेश के आने से जिला के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके पिता सदानंद सिंह की एक अलग पहचान रही है। मिलन समारोह में कई और कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

दरअसल, कहलगांव विधानसभा सीट पर नौ दफा विजय पताका फहराने वाले सदानंद सिंह का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में ही उन्होंने अपनी विरासत बेटो को सौंपने तय कर लिया था। इसके बाद शुभानंद मुकेश को कहलगांव सीट से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी प्रत्याशी पवन यादव वहां से विजयी रहे थे।

Whats App

सदानंद सिंह के नाम था कई रिकार्ड

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और लंबे समय तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे सदानंद सिंह के नाम कई रिकार्ड था। वे मृदुभाषी थे। अपनी सर्व सुलभ छवि के कारण लोगों के बीच के काफी लोकप्रिय थे। वो 1969 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर कहलगांव विधानसभा से चुनाव जीते। इसके बाद वे लगातार जीतते रहे। साल 1985 में उनका टिकट कट गया था। लेकिन वे निर्दलीय भी जीत गए।

पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना बड़ी चुनौती

सदानंद सिंह की अपने क्षेत्र में अलग पहचान रही है। वे ज्यादातर समय क्षेत्र में ही गुजारते थे। छोटे-बड़े हर तरह के कार्यक्रमों में शामिल होने की कोशिश करते थे। यही कारण है कि उनके साथ जो लोग एक बार जुड़ जाते थे वे फिर साथ नहीं छोड़ते थे। शुभानंद मुकेश के लिए ऐसे लोगों को साथ लेकर चलना बड़ी चुनौती होगी।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374