Breaking
उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत.. महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह ... हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

भोपाल में 3 इंच बारिश, अब तक 42 इंच; 51 दिन पहले ही कोटा पूरा

Whats App

भोपाल: भदभदा के 3, कलियासोत के 5 गेट खोले गएमध्यप्रदेश के नजदीक दो विपरीत दिशाओं की पूर्वी और पश्चिमी हवाएं आपस में मिल रहीमंगलवार से शुरू हुए बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। प्रदेश के सभी 52 जिलों में जमकर पानी बरसा। भोपाल में बुधवार तड़के तेजी से पानी बरसा। हालत यह थी कि भोपाल शहर में 3 इंच से ज्यादा बारिश हो गई। इसके साथ ही शहर में सीजन की जरूरत की बारिश भी पूरी हो गई। 17 साल में ऐसा दूसरी बार हुआ जब मानसून सीजन खत्म होने के 51 दिन पहले ही बारिश का कोटा भी पूरा हो गया।मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक बीते 17 सालों में 2016 में ही ऐसा हो सका था। मानसून सीजन 30 सितंबर तक माना जाता है। भोपाल में सीजन के कोटे की बारिश का पैमाना 42 इंच माना जाता है। शुक्ला ने बताया कि हमारे यहां बारिश के लिए जरूरी मानसूनी सिस्टम और मानसून ट्रफ लाइन का असर लगातार बना रहा। इसके कारण सीजन में जून, जुलाई और अगस्त में हर महीने बारिश के एक-एक दौर आए। जुलाई में बारिश का 25 दिन लंबा दौर रहा था। इस वजह से सीजन खत्म होने के 51 दिन पहले ही बारिश की जरूरत पूरी हो गई।सीजन में पहली बार खुले केरवा के गेटये सिस्टम करा रहे ऐसी बारिशपूर्वी मध्य प्रदेश के पास बेल्ट मार्क लो प्रेशर एरिया 5.8 किमी ऊंचाई पर चक्रवात के साथ बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश के राजगढ़ होकर गुजर रही है।मध्यप्रदेश के नजदीक दो विपरीत दिशाओं की पूर्वी और पश्चिमी हवाएं आपस में मिल रही है। इसे सियर जोन कहा जाता है।दो दिन बाद बंगाल की खाड़ी में एक और बड़ा सिस्टममौसम विशेषज्ञ पीके साहा ने बताया कि अगले एक-दो दिन और कभी कम, कभी ज्यादा बारिश होने की संभावना है। 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक और लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इसका असर भी होगा।

उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत..     |     महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती     |     महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर     |     रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम     |     हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित     |     अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब     |     ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह दिया?     |     हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल     |     हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें     |     अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374