Local & National News in Hindi

संसद में गैर-हाजिर मंत्रियों पर मोदी सख्त, मांगी नामों की लिस्ट

0 49

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संसद में गैर-हाजिर रहने वाले अपने मंत्रियों के प्रति बेहद नाराज नजर आए। वह मंत्रियों के इस रवैये से इस कदर खफा थे कि पार्टी नेताओं से गैर-हाजिर रहने वाले मंत्रियों की सूची तैयार करने को कह दिया। मंगलवार को हुई भाजपा की साप्ताहिक संसदीय बैठक में मोदी ने पार्टी नेताओं और खासकर अपने मंत्रियों को सख्त संदेश दिया। सूत्रों के मुताबिक मोदी रोस्टर में होने के बावजूद संसद में अनुपस्थित रहने वाले मंत्रियों को लेकर काफी नाराज थे। उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मंत्रियों की सूची तैयार करने के लिए कहा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सांसदों से समाज सेवा से जुड़ने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने बैठक में सांसदों से कहा कि अपने क्षेत्रों के लिए इनोवेटिव तरीकों से सोचें। उन्होंने सांसदों को सामाजिक कार्यो से जुड़ने के लिए भी कहा। उन्होंने पशुपालन पर चर्चा करते हुए सांसदों से मवेशियों से संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए कहा जो साल के इस वक्त में काफी फैलने लगती हैं। उन्होंने 115 पिछड़े जिलों में खास तौर पर सांसदों को काम करने की जरूरत बताई।  इस दौरान प्रधानमंत्री ने ड्यूटी पर आने को लेकर भी सांसदों पर सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा, जो मंत्री रोस्टर ड्यूटी में नहीं जाते उनके नाम मुङो दो, मुझे सबको ठीक करना आता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !