Local & National News in Hindi

#SareeTwitter ने शेयर की प्रियंका गांधी की फोटो, शादी के दिन लग रही थी बेहद खूबसूरत

0 46

वैसे तो आए दिन सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ नया ट्रेंड चलता आ रहा है। लेकिन बीते दो दिनों से ट्विटर पर एक नया ट्रेंड चला है #SareeTwitter, जिसमें महिलाएं साड़ी में अपनी तस्वीर साझा कर रही हैं। इसी ट्रेंड में अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी जुड़ गई हैं। उन्होंने बुधवार सुबह साड़ी पहने अपनी एक तस्वीर साझा की। प्रियंका की ये तस्वीर उनकी शादी के दिन की है।

प्रियंका गांधी ने बुधवार सुबह एक तस्वीर जारी की, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा ’22 साल पहले मेरी शादी की सुबह पूजा की तस्वीर’। इसी के साथ उन्होंने #SareeTwitter का भी इस्तेमाल किया। बता दें कि प्रियंका गांधी की शादी 18 फरवरी 1997 को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ हुई थी। आपको बता दें कि ट्विटर पर दो दिन से ये ट्रेंड चल रहा है, अभी तक कई फिल्मी हस्तियां, नेता, अधिकारी, पुलिस ऑफिसरों ने साड़ी में अपनी तस्वीर को साझा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.