Local & National News in Hindi

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को भारी बढ़त

0 65

महाराष्ट्र में अबतक के रुझानों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। रुझानों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 35सीटों से आगे चल रही है।

वीआईपी सीट नांदेड़ से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पीछे चल रहीं है।

लोकसभा सीटों के हिसाब से देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र में देश के कई बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। चुनाव परिणाम से न केवल केंद्र की राजनीति में प्रभाव पड़ेगा, बल्कि साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का दबदबा होगा। इसकी भी तस्वीर साफ हो जाएगी।

महाराष्ट्र में देश के प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा अपने सहयोगियों के साथ चुनावी मैदान में उतरे थे। महाराष्ट्र में यूपी के बाद सबसे अधिक 48लोकसभा सीट हैं। कांग्रेस का गठबंधन एनसीपी के साथ है। कांग्रेस 26 सीटों पर और एनसीपी 22सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं भाजपा का शिवसेना के साथ गठबंधन है। भाजपा 25 सीटों पर और शिवसेना 23सीटों पर लड़ रही है।

महाराष्ट्र की वीआईपी सीटों की बात की जाये, तो इस बार लगभग 11सीटें वीआईपी हैं। जिन पर कैबिनेट मंत्रियों से लेकर पूर्व मंत्री चुनाव लड़ रहें हैं और बॉलीवुड की अदाकारें भी चुनावी दंगल में अपना अभिनय दिखा रहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !