Local & National News in Hindi

बड़ी खबर, प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोका तो खुद मिर्जापुर पहुंच गए पीड़ितों के परिजन

0 64

मिर्जापुरः कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोनभद्र में दस लोगों की हत्या के बाद वहां धारा 144 लागू होने के बाद भी पीड़ितों से मिलने की जिद पर अड़ी रही थी। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने प्रशासन को कहा है कि अगर सोनभद्र में धारा 144 लागू है तो वो किसी और जगह मुझे मिलवा सकते हैं। वहीं जहां प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोका तो सोनभद्र नरसंहार पीड़ित के परिजन खुद प्रियंका गांधी से मिलने के लिए चुनार गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं।

सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित 15 परिजन प्रियंका गांधी से मिलने के लिए चुनाव गेस्ट हाउस पहुंचे हैं। लेकिन सिर्फ दो लोगों को ही प्रियंका गांधी से मिलने की इजाजत दी गई। पीड़ितों से मिलकर और उनके दर्द को सुनकर प्रियंका गांधी भावुक हो गईं। प्रिंयका गांधी ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्यों वे बाकी के परिजनों को उनसे मिलने नहीं दे रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.