Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- झारखंड के विधायकों को रुकवाया,इसलिए पड़ेगी रेड,सांसदों का मौन दुर्भाग्यपूर्ण

Whats App

रायपुर: शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मोहला मानपुर जिले का उद्घाटन किया। वहां से देर शाम लौटे तो उन्होंने मीडिया से बात-चीत में एक बड़ा बयान दिया। भूपेश बघेल ने कहा कि चूंकि झारखंड के विधायक रायपुर में रुके हैं। जल्द ही यहां ED-IT का छापा पड़ेगा।सीएम ने भाजपा के रायपुर में झारखंड के विधायकों के विरोध के मसले पर बोलते हुए बताया- लोकतंत्र में भाजपा का विश्वास नहीं है। झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ में आकर रुके हैं। हमने उनका स्वागत किया है। अब भाजपा के लोग विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन भी कर रहे हैं। मेरे शुभचिंतकों ने मुझे बताया है कि, बहुत जल्द ईडी और आईटी का छापा पड़ने वाला है। क्योंकि हम झारखंड के विधायकों को यहां रोके हैं लोकतंत्र को बचाने के लिए। लोकतंत्र को बचाने में हमनें थोड़ी सी भूमिका निभाई।रेड की कार्रवाई पर सोशल मीडिया में इस तरह से प्रचार कर रही कांग्रेस ।CM बघेल ने आगे कहा- वो (झारखंड के विधायक) आए वो कहीं भी जा सकते थे, लेकिन छत्तीसगढ़ आए हैं। मैं जानता था कि यहां रुकवाउंगा तो ईडी आईटी के छापे पड़ेंगे, लेकिन फिर भी ये लोकतंत्र के लिए जरूरी है। पहले भी कहता रहा हूं, छापा पड़ा भी है। इस समय भी मैं आप लोगों को बता रहा हूं ईडी आईटी का छापा पड़ने वाला है, मुझे मेरे कुछ शुभचिंतकों ने बताया है।लोग महंगाई से कराह रहेमुख्यमंत्री ने बढ़ती महंगाई पर होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा- छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं महंगाई से लोग कहरा रहे हैं। पेट्रोल डीजल गैस के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। केरोसिन खाद्य कीमत लगातार बढ़ रही है। आने जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ट्रेन लोगों के लिए सबसे सस्ता माध्यम है। जो सुविधाएं मिल रही थी उसको भी केंद्र सरकार बंद कर रही।इसके खिलाफ हम लोग रैली कर रहे हैं।सांसदों का मौन दुर्भाग्यपूर्णभाजपा सांसदों पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा- सांसद चुनकर इसलिए ही जाते हैं, ताकि प्रदेश हित में आवाज उठा सकें। लेकिन ट्रेन महीनों से बंद है। छत्तीसगढ़ के उद्योगों को कोयला नहीं मिल रहा है। एक तरफ कोयला का संकट बता रहे हैं उसके चलते पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के उद्योगों को कोयला नहीं मिल रहा है भारतीय जनता पार्टी के सारे सांसद मौन हैं यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके बाद CM अपने तय कार्यक्रम के लिए सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना हो गए।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374