Local & National News in Hindi

फिल्म Inshallah को हिट करने के लिए भंसाली करवाएंगे सलमान और आलिया से ये काम

0 49

बाॅलीवुड के दबंग खान यानि कि सलमान खान हमेशा अपने अपकमिंग फिल्मों के लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। जो दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। बता दें सलमान खान पहली बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म इंशाल्लाह में रोमांस करते नजर आएंगे और इस फिल्म को लेकर दोनों ही चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें इस फिल्म संजय लील भंसाली ने डायरेक्ट किया है।

बता दें, फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो शायद आपको चौका सकती है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग के पहले आलिया और सलमान को संजय लीला भंसाली मॉक शूट यानि नकली शूटिंग करवाएंगे।

ऐसा करवाकर संजय लीला भंसाली ये देखना चाहते हैं कि दोनो में क्या खामियां ताकि शूटिंग से पहले दोनो को करेक्ट किया जा सके। हालांकि ऐसा काफी कम बार देखने को मिलता है लेकिन संजय लीला भंसाली कुछ भी कर सकते हैं। संजय अपनी फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए काफी मेहनत करते हैं और इस फिल्म की शूटिंग भी तभी शुरु होगी जब फिल्म के लिए पूरी तैयारी सलमान और आलिया कर लेगें।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट..पहले ही बता चुकी हैं कि वो सलमान खान और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। इसके लिए आलिया भट्ट को वजन भी बढ़ाना है क्योंकि वो सलमान खान के साथ रोमांस करने जा रहे हैं।

बता दें इस फिल्म में सलमान खान एक बिजनेसमैन और आलिया भट्ट एक एक्ट्रेस के रोल में सामने आएंगे। दोनो की दुनिया बिल्कुल अलग है। सलमान खान एक अमीर पिता के बेटे हैं लेकिन पिता ने ये शर्त रखी है कि वो तब सलमान के नाम सारी जायदाद करेंगे जब वो शादी करेगा

इसी के चलते सलमान, आलिया को ‘फेक रिलेशनशिप’ के लिए तैयार करते हैं। चूंकि आलिया फिल्म में एक अभिनेत्री के रोल में हैं। प्रेम कहानी ये सिलसिला चलता रहता है और एक दिन दोनो को सचमुच प्यार हो जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !