Local & National News in Hindi

U-19 : जायसवाल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत की इंग्लैंड पर आसान जीत

0 38

वारसेस्टर : सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की बड़ी अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत अंडर-19 ने यहां मेजबान इंग्लैंड को 64 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से करारी शिकस्त देकर त्रिकोणीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारत के सामने 205 रन का लक्षय़ था जो उसने 39.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर दिया। जायसवाल ने 115 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 78 रन बनाये। उनके अलावा दिव्यांश सक्सेना ने 43 और कप्तान प्रियम गर्ग ने 38 रन का योगदान दिया। जायसवाल और सक्सेना ने दूसरे विकेट के लिये 92 रन की साझेदारी की।
इससे पहले इंग्लैंड अंडर-19 टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 204 रन पर आउट हो गई थी। उसकी तरफ से लुईस गोल्ड्सवर्थी ने सर्वाधिक 58 रन बनाये। भारत की तरफ से कार्तिक त्यागी ने 35 रन देकर तीन और रवि बिश्नोई ने 40 रन देकर तीन विकेट लिये। उनके अलावा सागर मिश्रा और विद्याधर पाटिल ने दो-दो विकेट लिये। भारत अपना अगला मैच 24 जुलाई को टूर्नामेंट की तीसरी टीम बांग्लादेश से खेलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !