Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
ममता बनर्जी कल शहीद सभा से फूकेंगी चुनावी बिगुल, भाजपा से मुकाबले की रणनीति का करेंगी ऐलान पंजाब: मोगा के इन होटलों में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा… 18 लड़कियों को बचाया 6 राज्यों में छापे, 10 गिरफ्तार… आगरा धर्मांतरण मामले में पीड़िता के पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे इंडोनेशिया में यात्रियों से भरी शिप में लगी आग, जान बचाने समुद्र में कूदे लोग… VIDEO में दिखा खतरनाक... जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 2-3 आतंकियों को घेरा 2 दिन के ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, FTA पर बनेगी बात? ये है यात्रा का एजेंडा पहले अपराध की घटनाओं को किसानों से जोड़ा, अब बिहार के ADGP ने मांगी माफी, बोले- ऐसा इरादा नहीं था एक शक ने घर कर दिया तबाह! ऑफिस जा रही पत्नी की चाकू से वारकर हत्या, फिर पति ने खुद लगा ली फांसी उत्तराखंड हेलिकॉप्टर क्रैश: केबल से टकराई थी चॉपर की ब्लेड, रिपोर्ट में सामने आई हादसे की वजह पहलगाम से लेकर डोनाल्ड ट्रंप तक… सरकार ने कहा- मानसून सत्र में चर्चा को तैयार, हमेशा पीएम को घसीटना ...

तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरुर आगे, भाजपा से मिल रही है टक्कर

0 47
New Delhi : तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरुर 10,898 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के कुमन्नम राजशेखरन दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। 2014 में शशि थरुर इस सीट से 15,470 वोटों से चुनाव जीते थे। यहां मुकाबला कड़ा है। अब देखना यह होगा कि इस बढ़त को कौन बरकरार रख पाएगा। केरल में कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है। केरल में लोकसभा की 20 सीटें हैं।
केरल की तिरुवनंतपुरम सीट काफी अहम है। यह सीट 1957 में सबसे पहले अस्तित्व में आई थी। तब से लेकर अब तक ज्यादातर इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहे है।इस सीट पर एक बार निर्दलय, एक बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, 4 बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की जीत हुई है।
इस बार इस सीट से कांग्रेस के सबसे चर्चित नेता शशि थरूर चुनाव लड़ रहे हैं। 2009 और 2014 में भी शशि थरूर इस सीट से जीतकर संसद पहुँच चुके हैं। उनके खिलाफ भाजपा के कुमन्नम राजशेखरन चुनाव लड़ रहे हैं। सीपीआई से सी. दिवाकरण चुनाव लड़ रहे हैं।
2019 के चुनावी हलफनामे में शशि थरूर ने अपनी कुल संपत्ति 35 करोड़ बताई है। वही भाजपा के उम्मीदवार ने 12 लाख की संपत्ति घोषित की है। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में शशि थरूर को 34.09% वोट मिले थे। वही भाजपा के उम्मीदवार राजगोपाल को 32.32% वोट मिले थे। सीपीआई भी इस सीट पर काफी मजबूत है। भाजपा के राजशेखरन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक है। थरूर उनपर साम्प्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाते रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.