Breaking
नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की मिली परमिशन, HC ने कहा-लड़की खुद इस… अभी तो काम शुरू हुआ है, मथुरा में भी भव्य मंदिर बनाना है: सीएम सरमा घर में घुसा युवक… चिल्लाने लगी महिला तो छत से कूद गया; युवक की मौत महाकाल लोक पार्किंग में हादसा, मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत, 1 महीने बाद होने वाली थी शादी संसद भंग और संविधान सस्पेंड…इस अमीर मुस्लिम देश में एक शख्स ने ही पलट दी पूरी सत्ता इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं शामिल होंगे लालू यादव, नेम प्लेट हटाया गया झारखंड में चुनावी सभा के दौरान टूटा मंच, CM को भी देना था भाषण ‘कौन सी पार्टी को वोट दोगे…’, बुजुर्ग का रिप्लाई सुन दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, मौत 8 साल से बदले की आग, 50 हजार दी सुपारी; इंफ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर हमले की कहानी पुलवामा में धारा 144, हिरासत में PDP कार्यकर्ता… महबूबा मुफ्ती ने EC पर उठाया सवाल

स्त्री हो या पुरुष, इन 6 चीजों पर कभी घमंड न करें क्योंकि एक दिन इनका जाना तय है

Whats App

धर्म ग्रंथों के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य महान तपस्वी थे। उन्होंने कई मौकों पर असुरों का विनाश होने से बचाया। इन्हें भगवान शिव का पुत्र भी कहा जाता है। गुरु शुक्राचार्य द्वारा लिखी गई कई पुस्तकें आज भी उपलब्ध हैं। इन्हीं में एक है शुक्र नीति (Shukra Niti )। इस ग्रंथ में लाइफ मैनेजमेंट से जुड़े अनेक सूत्रों के बारे में बताया गया है। शुक्राचार्य ने अपनी एक नीति में उन 6 चीजों के बारे में बताया है जिन पर व्यक्ति को कभी घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये चीजें एक न एक दिन छोड़कर चली ही जाती हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 6 चीजें.

श्लोक
यौवनं जीवितं चित्तं छाया लक्ष्मीश्र्च स्वामिता।
चंचलानि षडेतानि ज्ञात्वा धर्मरतो भवेत्।।

अर्थ – यौवन, जीवन, मन, छाया, लक्ष्मी और सत्ता ये छह चीजें बहुत चंचल होती हैं, इसे समझ लेना चाहिए और धर्म के कार्यों में रत रहना चाहिए।

Whats App

जवानी का जाना तय है
जवानी कुछ ही समय के लिए होती है। एक न एक दिन इसका जाना तय है और बुढ़ापा भी आता है। जो लोग अपने रूप और सुंदरता पर घमंड करते हैं उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्रकृति के नियम के अनुसार, ये रूप और सुंदरता अधिक समय तक नहीं रहेगी और एक दिन चली ही जाएगी।

अंतिम सत्य है मृत्यु
जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु तय है। फिर भी लोग न जानें क्यों अपने जीवन पर इतना घमंड करते हैं और दूसरों का अहित करने में अपना समय व्यर्थ करते हैं। भले ही कोई कितना भी धनवान हो या रूपवान। एक दिन मृत्यु उसे भी अपने साथ ले जाएगी। इसलिए जीवन पर अधिक घमंड न करें।

मन की गति है सबसे अधिक
धर्म ग्रंथों के अनुसार, मन की गति सबसे अधिक है। यानी ये कभी एक जगह टिकता नहीं है। आज इसे ये पसंद है तो कल कुछ ओर। कई लोग कोशिश करते हैं कि उनका मन उनके वश में रहे, लेकिन कभी न कभी वो उनके अनियंत्रित हो ही जाता है। इसलिए जो चीज आपके मन को आज पसंद है उस पर घमंड न करें।

परछाई भी हो जाती है गायब
शुक्र नीति के अनुसार, वैसे तो परछाई हर कदम पर मनुष्य के साथ रहती है, लेकिन एक समय ऐसा भी आता है कि जब परछाई भी गायब हो जाती है। परछाई से अर्थ है आपकी इमेज। आपकी इमेज आज अच्छी है तो उस पर अधिक घमंड न करें क्योंकि छोटी सी गलती आपके इमेज को खराब करने के लिए काफी है।

लक्ष्मी यानी पैसा भी नहीं टिकता
मन की तरह ही धन का भी स्वभाव बड़ा ही चंचल होता है। वह हर समय किसी एक जगह पर या किसी एक के पास नहीं टिकता। इसलिए धन से मोह बांधना ठीक नहीं होता। अगर कोई व्यक्ति अपने धन पर अंहकार करता है तो उसे ये नहीं भूलना चाहिए कि एक न एक दिन ये पैसा भी उसके पास नहीं रहेगा।

सत्ता भी हमेशा नहीं रहती
जब लोगों के हाथ में सत्ता यानी पॉवर होती है तो उन्हें लगता है कि ये हमेशा के लिए है। लेकिन वे भूल जाते हैं कि यही पॉवर कल किसी दूसरे के पास भी थी। इसलिए सत्ता के नशे में किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए, नहीं तो भविष्य में पछताना पड़ता है। प्रकृति के नियमों के अनुसार, पद और अधिकारों का परिवर्तन होता रहता है।

नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की मिली परमिशन, HC ने कहा-लड़की खुद इस…     |     अभी तो काम शुरू हुआ है, मथुरा में भी भव्य मंदिर बनाना है: सीएम सरमा     |     घर में घुसा युवक… चिल्लाने लगी महिला तो छत से कूद गया; युवक की मौत     |     महाकाल लोक पार्किंग में हादसा, मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत, 1 महीने बाद होने वाली थी शादी     |     संसद भंग और संविधान सस्पेंड…इस अमीर मुस्लिम देश में एक शख्स ने ही पलट दी पूरी सत्ता     |     इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं शामिल होंगे लालू यादव, नेम प्लेट हटाया गया     |     झारखंड में चुनावी सभा के दौरान टूटा मंच, CM को भी देना था भाषण     |     ‘कौन सी पार्टी को वोट दोगे…’, बुजुर्ग का रिप्लाई सुन दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, मौत     |     8 साल से बदले की आग, 50 हजार दी सुपारी; इंफ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर हमले की कहानी     |     पुलवामा में धारा 144, हिरासत में PDP कार्यकर्ता… महबूबा मुफ्ती ने EC पर उठाया सवाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374