Local & National News in Hindi

दिल्ली की सातों सीटों पर BJP आगे,शीला दीक्षित समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

0 59

New Delhi : दिल्ली के सियासी मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शुरुआती रूझानों में सभी सातों सीटों पर आगे चल रही है।गुरुवार को सात सीटों के लिए यहां सुबह ही मतगणना शुरू हो गई थी।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में, दिल्ली भाजपा इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी शुरुआती रुझानों के अनुसार 59.54 प्रतिशत वोटों के साथ आगे चल रहें हैं।वो कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।

वहीं पूर्वी दिल्ली में,शुरुआती रुझानों से पता चल रहा है कि, बीजेपी के क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर 58.96 प्रतिशत वोटों से आगे चल रहे हैं।गभीर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी और कांग्रेस से अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।आतिशी और लवली दोनों ही काफी अंतर से पीछे चल रहे हैं।

दक्षिण दिल्ली में भाजपा, कांग्रेस और AAP के बीच त्रिकोणीय लड़ाई देखी जा रही है। बीजेपी के रमेश बिधुरी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं- यहां AAP के राघव चड्ढा और कांग्रेस के विजेंद्र सिंह चुनावी मैदान में हैं।

चांदनी चौक, जहां ऐतिहासिक लाल किला है, जहां से स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं,यहां से मौजूदा सांसद डॉ. हर्षवर्धन और इसी सीट पर चार बार से सांसद रह चुके, कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल के बीच मुकाबला है। डॉ. हर्षवर्धन 22000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

बता दें दिल्ली में 12 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !