Local & National News in Hindi

अमरनाथ यात्रा स्थगित, खराब मौसम ने रोका श्रद्धालुओं का रास्ता

0 41

जम्मूः जम्मू एवं कश्मीर में खराब मौसम के कारण प्रशासन ने रविवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम के कारण किसी भी तीर्थयात्री को घाटी की ओर जाने नहीं दिया जाएगा।करीब 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर कल से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बालटाल और पहलगाम मार्गों पर भी मध्यम बारिश हो रही है।

अधिकारियों ने कहा कि इस साल 1 जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से 3,17,726 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार, कश्मीर में समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित अमरनाथ गुफा में बर्फ की विशाल संरचना बनती है जो भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों की प्रतीक है।

एसएएसबी के अधिकारियों के अनुसार, यात्रा के दौरान 26 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दो स्वयंसेवियों और दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो चुकी है। इस साल एक जुलाई को शुरू हुई 45 दिवसीय अमरनाथ यात्रा का समापन 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !