Local & National News in Hindi

संन्यास के बाद पाकिस्तान में नहीं रहना चाहते मोहम्मद आमिर, UK की मांगी नागरिकता

0 44

हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पाकिस्तान के बांये हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल करने और ब्रिटेन में बसने की योजना बना रहे हैं। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी।

आमिर ने सितंबर 2016 में एक ब्रिटिश नागरिक नरगिस मलिक से शादी की थी और वह जीवनसाथी (स्पाउज) वीजा के योग्य हैं जो उन्हें 30 महीने के लिए इंग्लैंड में रहने की अनुमति देता है। इनकी जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, ‘वह निश्चित रूप से ब्रिटिश पासपोर्ट प्राप्त करने और भविष्य में स्थायी रूप से इंग्लैंड में बसने की योजना बना रहा है।’

सूत्र ने कहा, ‘जीवनसाथी के वीजा के साथ वह बिना किसी परेशानी के काम कर सकता है और ब्रिटेन के स्थायी निवासी के रूप में वहां मिलने वाले फायदों का लुत्फ उठा सकता है। इसी वजह से वह इंग्लैंड में एक घर खरीदने की भी योजना बना रहा है।’ सत्ताईस वर्षीय आमिर में अभी काफी क्रिकेट बचा है, उसने शुक्रवार को खेल के लंबे प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी। उनके प्रशंसकों के लिये ब्रिटेन में बसने की योजना की खबर काफी हैरानी भरी है। सूत्र ने कहा, ‘वह नियमित रूप से इंग्लैंड जाता है और पिछले साल से कांउटी क्रिकेट भी खेलता है। इसलिये अब उसके लिए कोई परेशानी की बात नहीं है।’

बता दें कि मोहम्मद आमिर पाकिस्तान की ओर से 36 टेस्ट खेल चुके हैं। उनके नाम पर इन 36 टेस्ट में 30 की औसत से 119 विकेट दर्ज हैं। आमिर का करियर लगभग एक दशक तक प्रतिबंध और जेल के कारण प्रभावित रहा। वर्ष 2011 में लाड्र्स टेस्ट में स्पॉट फिक्सिंग के कारण अपने दो अन्य टीम साथियों मोहम्मद आसिफ तथा सलमान बट के साथ उन्हें आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन बाद में उनपर से बैन हटा लिया गया था और उन्होंने पाकिस्तानी टीम में सफलतापूर्व वापसी कर ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.