Local & National News in Hindi

दिल्‍ली में कार चोरी करने वाले ‘अन्‍ना गैंग’ का पर्दाफाश, टीम का हेड कप्तान गिरफ्तार

0 42

दिल्ली में वैसे तो आए दिन चोरी की वारदातें होती रहतीं हैं। कभी किसी का पर्स चोरी तो कभी किसी के घर का सामान चोरी, लेकिन अन्ना गैंग की बात करें तो इस गैंग ने दिल्ली के लोगों को परेशान करके रखा हुआ था। दिल्‍ली-एनसीआर में कार चोरी के 100 से अधिक मामलों में आरोपी एक व्यक्ति को साउथ ईस्‍ट दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 11 गाड़ि‍यां भी बरामद की गई हैं। दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला 40 वर्षीय जाहिद दिल्ली-एनसीआर के आवासीय क्षेत्रों में खड़ी कारों को निशाना बनाता था और इन कारों को मेरठ में बेचता था। उसने अब तक 100 से अधिक कारें चुराई हैं।

पुलिस के अनुसार 22 और 23 जुलाई की रात को एक कार को कालकाजी मंदिर और चिराग दिल्ली के बीच रोका गया। तभी चालक जाहिद को पकड़ लिया गया क्योंकि वह गाड़ी के सही दस्‍तावेज नहीं दिखा सका। डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान जाहिद ने खुलासा किया कि वह वह अन्य ऑटो-लिफ्टरों के साथ कारें चोरी करता था। चोरी के आरोप में 2005 में उसे पहली बार गिरफ्तार किया गया था।  हालांकि उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पिछले ही साल उसने अपना गिरोह बनाया। फिलहाल पुलिस ने बताया गैंग के सरदार को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !