Local & National News in Hindi

फ्लोर टेस्ट में पास हुई येदियुरप्पा सरकार, ध्वनि मत से सिद्ध किया बहुमत

0 71

बेंगलुरूः कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को सरकार बनाने का दावा पेश किया और राज्य के राज्यपाल वाजूभाई वाला को दिन में अपने नेता बी.एस. येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित करने का आग्रह किया। पार्टी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीएस येदियुरप्पा राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक येदियुरप्पा शाम छह बजे शपथ ले सकते हैं। येदुरप्पा को लेकर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है, शाह ने कहा है कि येदियुरप्पा की सीएम पद के उम्मीदवार होंगे। इस बीच खबर है कि 3.30 बजे बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसका औपचारिक एलान करेंगे।

भाजपा प्रवक्ता जी. मधुसूदन ने कहा,‘‘हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली से फोन कर येदियुरप्पा को जल्द से जल्द सरकार बनाने का दावा पेश करने और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए कहा है।’’

कर्नाटक में सरकार बनाने का भाजपा ने चौथी बार दावा किया है। भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष के.आर. रमेश कुमार द्वारा कांग्रेस के तीन विधायकों को पार्टी के व्हिप की अवमानना करने पर उन्हें अयोग्य करार करने और 23 जुलाई को कांग्रेस-जनता दल (सेकुलर) सरकार के गिरने के तीन दिन बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !