Local & National News in Hindi

आज दिल्ली आ रहे पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, PM मोदी से शाम 4 बजे करेंगे मुलाकात

27

पंजाब में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को दिल्ली आ रहे हैं। सीएम चन्नी शाम 4 बजे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। चन्नी दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। चन्नी कांग्रेस हैाईकमान से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि इससे पहले चन्नी ने गुरुवार को  नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बैठक की थी।

सिद्धू और चन्नी के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई थी। पंजाब भवन में बैठक को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। बता दें कि ‘दागदार’ अधिकारियों और मंत्रियों की नियुक्ति पर मतभेद को लेकर दो दिन पहले ही सिद्धू ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। वहं अनुमान लगाया जा रहा है कि बैठक में सीएम चन्नी ने सिद्धू की नाराज़गी दूर करने की कोशिश की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !