Local & National News in Hindi

कुलदीप सेंगर पर बीजेपी की बड़ी कार्यवाई, पार्टी से किया निष्कासित

0 40

लखनऊः उन्नाव रेप केस में बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्नाव रेप पीड़िता का एक्सिडेंट और कुलदीप सेंगर के बीच कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। इस मामले में कुलदीप सेंगर सहित अन्य लोगों को पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं बीेपी ने बड़ी कार्यवाई करते हुए कुलदीप सेंगर को पार्टी से बाहर कर दिया है। इस मामले में यूपी बीजेपी अध्यक्ष  स्वतंत्र सिंह ने कहा कि कुलदीप सेंगर को पहले भी पार्टी से निलंबित किया गया था और अब उनपर ये कार्यवाई जारी रहेगी। स्वतंत्र सिंह ने कहा कि अब कुलदीप सेंगर का पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सीबीआई दोनों मामले की जांच करेगी और जो दोषी होंगे उन पर सख्त से सख्त कार्यवाई होगी। यूपी सरकार पीड़ित परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है। वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो इस पर राजनीति कर रहे हैं। यह एक दु:खद घटना है, जिसे लेकर बीजेपी सरकार बेहद संवेदनशील है।

गौरतलब है कि गत दिवस उन्नाव रेप पीड़िता की कार को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि रेप पी़ड़िता को गंभीर चोटें लगी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पीड़िते फेफड़ों पर चोट लगी है और उनकी हालत नाजुक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.