Local & National News in Hindi

BOX OFFICE: चौथे दिन कंगना की ‘जजमेंटल है क्या’ पहुंची बजट के पास, किये इतने करोंड़ पार

0 37

26 जुलाई शुक्रवार को फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ रिलीज की गई। इस फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई है। बाॅक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। फिल्म का कलेक्शन 30 करोड़ की ओर बढ़ रहा है। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ट्विटर पर जजमेंटल है क्या के चौथे दिन की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं। चौथे दिन कंगना की फिल्म ने 2.60 करोड़ कमाए हैं। कुल मिलाकर 4 दिनों का कलेक्शन 24.64 करोड़ हो गया है।

जजमेंटल है क्या ने बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को 5.40 करोड़, शनिवार को 8.02 करोड़, रविवार को 8.62 करोड़ और सोमवार को 2.60 करोड़ का बिजनेस किया। पॉजिटिव वर्थ ऑफ माउथ की बदौलत दूसरे और तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। हालांकि सोमवार को वर्किंग डे होने की वजह से जजमेंटल है क्या के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली।

जजमेंटल है क्या मिड बजट की फिल्म है। फिल्म का कुल बजट 30 से 35 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। पहले चार दिन में फिल्म की कमाई को उल्लेखनीय माना जा सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि ये फिल्म पहले ही हफ्ते में निर्माण लागत वसूल ले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !