Local & National News in Hindi

टीम इंडिया के हेड कोच बनने की रेस में शामिल हुए रोबिन सिंह, रवि शास्त्री को लेकर कह दी ये बड़ी बात

0 47

नई दिल्ली : पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी रोबिन सिंह ने भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन दिया है। वह पहले भी टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। रोबिन 2007 से लेकर 2009 तक टीम के फील्डिंग कोच थे। भारत ने जब महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में पहला टी-20 विश्व कप जीता था तब रोबिन टीम का हिस्सा थे। रोबिन सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री पर सवाल उठाते हुए कहा है कि टीम उनके रहते हुए आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट्स में सेमीफाइनल में हारी है और इसलिए उस पद पर बदलाव की जरूरत है। रोबिन ने अंग्रेजी अखबार द हिंदू से कहा, ‘‘मौजूदा कोच के रहते, भारत लगतार दो वनडे विश्व कप और टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल में हारी है।’’

रोबिन ने कहा, ‘‘अब समय है कि 2023 विश्व कप की तैयारी की जाए और टीम में बदलाव अच्छा होगा।’’ भारत को 2015 सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से हार मिली थी और तब शास्त्री टीम के निदेशक थे, जबकि इसी साल हुए विश्व कप में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों मात मिली और शास्त्री इस समय मुख्य कोच की भूमिका में हैं। टीम के मुख्य कोच और सपोर्ट स्टाफ को चुनने की जिम्मेदारी कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांथा रंगास्वामी की तीन सदस्यीय नई क्रिकेट सलाहकार समिति को सौंपी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.