Breaking
तीन साल से सिर्फ नर्मदा जल का सेवन करने वाले दादा गुरु की साधना पर स्वास्थ्य विभाग करेगा शोध, मंत्री... कार और मोबाइल का नशा ऐसा कि रिश्‍तेदारों के यहां करने लगा यह काम, ऐसे हुआ खुलासा हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी का मदद करने वाला नागपुर में गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई पर रही नजर जबलपुर में यहां काम करता था सीधी के मझौली में 25 से ज्यादा आदिवासी युवतियों से दुष्‍कर्म करने वाला जबलपुर का एक ऐसा गांव, जहां आज भी सरपंच कोई हो, 500 एकड़ के जमींदार श्रीकृष्ण ही हैं फीस वृद्धि और फर्जी किताब लगाने के खिलाफ एफआइआर कर 20 लोगों को किया गिरफ्तार, देखें स्‍कूल की लिस्‍ट बुरहानपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 पिस्टल के साथ पकड़ाया आरोपी मध्य प्रदेश के 40 जिलों में मानव रहित एआइ चेक पोस्ट लगाएगी सरकार, खदानों का ड्रोन से होगा सर्वे मध्य प्रदेश में छह जून से हटेगा तबादलों से प्रतिबंध, विभागों ने प्रारंभ की तैयारी मध्य प्रदेश में एक बार फिर शुरू होगा फायर आडिट अभियान, सरकारी भवन सहित अस्पतालों की होगी जांच

तीन जिलों की वन विभाग की टीम पहुंची बंदरों को पकड़ने, तीन का किया रेस्क्यू

Whats App

दुर्ग: हिंसक बंदर पिंजरे के अंदरदुर्ग जिला मुख्यालय में पिछले तीन चार दिनों से बंदरों का आतंक है। तीन बंदर इतने उत्पाती हो गए थे कि वो इंसान पर हमला करके उन्हें घायल कर रहे थे। इन बंदरों ने अब तक 10 लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया है। बुधवार सुबह भी उड़ीसा से आई एक 55 साल की महिला के पैर को बंदर ने बुरी तरह काटा, जिससे उसे रायपुर मेकाहारा रेफर करना पड़ा। दुर्ग डीएफओ का कहना है कि तीनों बंदरों को पकड़ लिया गया है। भास्कर की टीम से विशेष बातचीत में दुर्ग डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि शहर में तीन बंदर उत्पाती हो गए थे। वो लोगों पर हमला करने लगे थे। उन्होंने सबसे पहले सोमवार को 6 लोगों पर हमला किया। इसके बाद मंगलवार तीन और फिर बुधवार को एक महिला को इतनी बुरी तरह काटा कि उसके पैर की हड्डी दिखने लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से महिला को सीधे रायपुर रेफर किया गया। घायल महिला का नाम अहिल्या कख (55 साल) निवासी राउरकेला उड़ीसा है। वह अपनी बेटी सुजाता सोनी के घर दुर्ग आई थी। सुजाता ने बताया कि उसकी मां सुबह 8 बजे पास की दुकान में दूध लेने गई थी। वहां अचानक बंदर आया और महिला के पैर को इतना बुरी तरह काटा कि महिला वहीं गिर गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया।डीएफओ दुर्ग शशि कुमारझुंड से अलग होने और लोगों द्वारा छेड़ने से हिंसक हुए बंदरडीएफओ शशि कुमार ने बताया कि तीनों बंदर नर हैं। बंदरों के झुंड ने उन्हें अपने से अलग कर दिया था। इससे वह पहले से हिंसक हो गए। इसके बाद कसारीडीह क्षेत्र में कुछ लड़कों ने बंदरों को पत्थरों से मारा और काफी परेशान किया। इसके बाद वह इतने हिंसक हो गए कि लोगों पर हमला करने लगे। इसके बाद वन विभाग दुर्ग, राजनांदगांव और रायपुर से आई विशेष टीम ने तीनों बंदरों का रेस्क्यू किया। बंदरों को पकड़ने में स्नेक रेस्क्यू करने वाले राजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस तरह महिला के पैर को काटकर घायल किया बंदर नेडीएफओ ने लोगों से की अपीलडीएफओ शशि कुमार ने लोगों से अपील की है कि बंदर वन्य प्राणि है। उससे दूरी बनाकर रखें। उसे घर की बनी चीजें खिलाने की कोशिश और उससे मारने या छेड़ने का कार्य न करें। इससे बंदर हिंसक होता है और लोगों पर अटैक करने लगता है।घायल महिला के परिजन उसके लौटने के इंतजार मेंमैत्रीबाग में निगरानी में ऱखे जाएंगे तीनों बंदरवन विभाग तीनों बंदरों को कुछ दिनों तक मैत्री बाग जू में रखेगा। यहां उनके विहैवियर की निगरानी की जाएगी। जैसे ही वह शांत हो जाएंगे उन्हें आवादी से क्षेत्र से दूर जंगल में रिलीज कर दिया जाएगा।घायल महिला को नहीं मिला इलाजइधर बंदर के काटने से घायल महिला के दामाद विजय सोनी का आरोप है कि उसकी मां का कहीं इलाज नहीं किया जा रहा है। जिला अस्पताल दुर्ग ले जाते ही डॉक्टर ने बिना देखे घायल को रायपुर रेफर कर दिया। यहां से एंबुलेंस ने मेकाहारा में उन्हें छोड़ा। वहां डॉक्टरों ने एक्सरे कराने के लिए कहा। एक्सरे रूम में एक भी टेक्नीशियन न होने से उन्हें कई घंटे तक इलाज नहीं मिला। वहीं डीएफओ दुर्ग का कहना है कि उन्होंने एसडीओ और रेंजर की ड्यूटी इस कार्य के लिए लगाई है। उन्हें घायलों का इलाज कराने के साथ ही उचित मुआवजा देने के निद्रेश दिए गए हैं।

तीन साल से सिर्फ नर्मदा जल का सेवन करने वाले दादा गुरु की साधना पर स्वास्थ्य विभाग करेगा शोध, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया यह ट्ट     |     कार और मोबाइल का नशा ऐसा कि रिश्‍तेदारों के यहां करने लगा यह काम, ऐसे हुआ खुलासा     |     हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी का मदद करने वाला नागपुर में गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई पर रही नजर     |     जबलपुर में यहां काम करता था सीधी के मझौली में 25 से ज्यादा आदिवासी युवतियों से दुष्‍कर्म करने वाला     |     जबलपुर का एक ऐसा गांव, जहां आज भी सरपंच कोई हो, 500 एकड़ के जमींदार श्रीकृष्ण ही हैं     |     फीस वृद्धि और फर्जी किताब लगाने के खिलाफ एफआइआर कर 20 लोगों को किया गिरफ्तार, देखें स्‍कूल की लिस्‍ट     |     बुरहानपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 पिस्टल के साथ पकड़ाया आरोपी     |     मध्य प्रदेश के 40 जिलों में मानव रहित एआइ चेक पोस्ट लगाएगी सरकार, खदानों का ड्रोन से होगा सर्वे     |     मध्य प्रदेश में छह जून से हटेगा तबादलों से प्रतिबंध, विभागों ने प्रारंभ की तैयारी     |     मध्य प्रदेश में एक बार फिर शुरू होगा फायर आडिट अभियान, सरकारी भवन सहित अस्पतालों की होगी जांच     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374