Local & National News in Hindi

Mumbai में 2 करोड़ की धोखाधड़ी में विदेशी डाटाबेस कंपनी व निजी बैंक अधिकारी गिरफ्तार

0 37

मुंबई। मुंबई पुलिस ने दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में गुरुवार को एक विदेशी डाटाबेस कंपनी की सहायक महाप्रंबधक (AGM) व एक निजी बैंक उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि नेगी और सेबस्टियन के अलावा इस धोखाधड़ी में दो और लोग शामिल हैं।इनकी पहचान क्रमशः कौशल्या नेगी (33) व सिम्मी सेबस्टियन (38) के रूप में हुई। धोखाधड़ी सामने आने के बाद बैंक ने सेबस्टियन को निलंबित कर दिया था।

46 लोग थे कंपनी में

उसने बताया, ‘सभी आरोपितों ने पनवेल में एक कंपनी बना रखी थी और उसमें 46 लोग बतौर अंशकालिक सेवा दे रहे थे। किसी प्राधिकार को कोई शक न हो इसलिए उन्होंने बैंक खाते भी खुलवा रखे थे।’ अधिकारियों ने कहा, ‘दोनों आरोपितों ने डाटा संग्र्रह के लिए आवंटित राशि का अपने फर्जी खाते में हस्तांतरण करवा लिया। यह सिलसिला पिछले पांच वर्षों से चल रहा था।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.