Breaking
पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत 10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्... 50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन

नीतीश कुमार की पार्टी ने दिल्ली में फूंका बदलाव का बिगुल, नगर निगम चुनाव में हाथ आजमाएगा जदयू

Whats App

पटना। बिहार के जल संसाधन मंत्री व दिल्ली के जदयू प्रभारी संजय झा ने रविवार को कहा कि आगामी दिल्ली नगर निगम के चुनाव में जदयू अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारेगा। दिल्ली के बदरपुर में आम आदमी पार्टी की सुषमा मिश्रा के जदयू में शामिल होने को ले आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने यह बात कही। संजय ने कहा कि यह अजीब विडंबना है कि नयी पीढ़ी को सही राह दिखाने के बजाय दिल्ली के मुख्यमंत्री हर चौक-चौराहे पर शराब की दुकान खुलवा रहे हैं। इसे लेकर माताओं और बहनों में रोष है। समारोह में आम आदमी पार्टी की नेत्री एवं हरिनगर वार्ड से पार्टी की पूर्व प्रत्याशी सुषमा मिश्रा सहित कई स्थानीय नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ जदयू का दामन थामा।

संजय ने कहा कि जब दिल्ली की पार्टी यहां बिना कुछ काम किए गोवा और देहरादून में जाकर चुनाव लड़ सकती है तो फिर जदयू तो एक पुरानी पार्टी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन का एक लंबा रिकार्ड है। इसलिए हमें निश्चित रूप से दिल्ली के लोगों का भरपूर समर्थन और प्यार हासिल होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम इंद्रप्रस्थ में भी बदलाव की कहानी लिखेंगे। संजय झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य ने बदलाव की बड़ी लकीर खींची है।

नीतीश ने बिहार को बनाया विकसित राज्य

Whats App

संजय ने कहा कि बिहार को निगेटिव ग्रोथ रेट और निराशा के भंवर से बाहर निकालकर नीतीश ने बिहार को देश का सबसे तेजी से विकसित होता राज्य बनाया है। बिहार और बिहारवासियों का खोया गौरव वापस दिलाया है। नीतीश कुमार द्वारा गांवों और गरीबों के विकास, किसानों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तीकरण और पर्यावरण के संरक्षण के लिए कई ऐसी महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की गईं, जो देश-दुनिया के लिए नजीर साबित हुई हैं। मिलन समारोह में दिल्ली प्रदेश जदयू के अध्यक्ष दयानंद राय, उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार व सुषमा मिश्रा सहित कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। मिलन समारोह में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद थीं।

पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |     इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्के हैं मौजूद     |     50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा     |     उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374