Local & National News in Hindi

जम्‍मू कश्मीर पर बिहार में गरमाई सियासत: RJD व कांग्रेस ने उठाए सवाल, कुशवाहा बोले- बौरा गई सरकार

0 40

पटना। जम्‍मू-कश्‍मीर के मसले पर बिहार में भी सियासत गरमाती दिख रही है। इसपर राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) व कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर का जो मसला पिछले 70 वर्षों में नहीं सुलझ सका, केंद्र की मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार एक-दो दिन में सुलझाना चाहती है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार चुनाव में मिले बहुमत से बौरा गई है।
विदित हो कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्‍मू कश्‍मीर में लागू संविधान की धारा 370 के प्रावधानों में बदलाव का फैसला किया है। इसे राष्‍ट्रपति ने इस प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार ने आर्टिकिल 35ए को भी हटा दिया है। साथ ही जम्‍मू-कश्‍मीर को दिल्‍ली की तर्ज पर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाते हुए लद्दाख को उससे अलग करते हुए अलग प्रदेश का दर्जा दिया गया है।
कुशवाहा बोले: जम्मू-कश्मीर के मसले पर सर्वदलीय बैठक जरूरी 
केंद्र सरकार की घोषणा के पहले गया के कोईरीबाड़ी में पार्टी के सदस्यता शिविर को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के मसले पर सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए। इसके बद ही कोई निर्णय होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ जाएंगे। केंद्र सरकार को इतना बड़ा बहुमत मिला है कि वह बौरा गई है।

पप्‍पू यादव बोले: सनकी राजनीति को माफ नहीं करेगा इतिहास
जन अधिकार पार्टी (लेएपर) सुप्रीमो व पूर्व सांसद पप्‍पू यादव ने कहा है कि जम्‍मू-कश्‍मीर देश का गर्व है, देश का मस्तक है।जम्मू-कश्मीर के नागरिक देश के गौरव हैं। उनकी भावनाओं व नजरिये को सम्मान दिए बिना, उन्हें विश्वास में लिए बगैर भारत का भला नहीं हो सकता। धर्म के नाम पर कश्मीरियों को देश में सियासी लाभ का जरिया बना सनकी राजनीति करने वालों को इतिहास माफ नहीं करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !