Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

बिना मंजूरी विला को होम स्टे बनाया; टूरिज्म विभाग ने नोटिस भेज जवाब मांगा

Whats App

चंडीगढ़: पूर्व इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह गोवा में मुश्किल में फंस गए हैं। गोवा में युवराज ने एक विला का व्यवसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल शुरू कर दिया। इसका पता चला तो गोवा टूरिज्म विभाग ने सख्ती बरतते हुए नोटिस जारी कर दिया।गोवा टूरिज्म डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर ने ‘कासा सिंह’ नामक इस विला के पते पर उन्हें नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया कि युवराज ने गोवा के मोरजिम में बनाए विला का होम स्टे के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसके लिए गोवा में संबंधित एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराई गई। युवराज को 8 दिसंबर को पेश होने को कहा गया है।युवराज सिंह के गोवा स्थित इस विला को लेकर विवाद खड़ा हुआ है।गोवा सरकार ने पूछा- क्यों न कार्रवाई की जाएटूरिज्म ट्रेड एक्ट के तहत अपनी प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड न करवाने पर क्रिकेटर युवराज सिंह को गोवा सरकार ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए। टूरिज्म डिपार्टमेंट के तहत प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड न करवाने से जुड़े मामले में यह नोटिस जारी किया गया है। टूरिज्म विभाग ने उन्हें कहा है कि कथित रूप से इस रिहायशी प्रॉपर्टी को ऑनलाइन प्लेटफार्म एयरबीएनबी पर कमर्शियल उदद्देश्य के लिए दिखाया जा रहा है।युवराज के विला का दृश्य।हर व्यक्ति होटल चलाना चाहता है मगर मंजूरी ज़रुरीडिपार्टमेंट ने कहा है कि हर व्यक्ति होटल/गेस्ट हाउस चलाना चाहता है मगर उससे पहले संबंधित अथॉरिटी से इसे रजिस्टर्ड करवाना ज़रुरी है। बता दें कि डिपार्टमेंट ने बीते 11 नवंबर को युवराज सिंह की प्रॉपर्टी का निरीक्षण किया था। युवराज को गोवा रजिस्ट्रेशन ऑफ टूरिस्ट ट्रेड एक्ट, 1982 के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा गया है। युवराज को कहा गया है कि वह 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर के समक्ष पेश हों और जवाब पेश करें।युवराज सिंह का गोवा स्थित विला।यदि जवाब पेश नहीं किया जाता तो यह समझा जाएगा कि उनके पास नोटिस में दिए गए तथ्यों के जवाब में कहने को कुछ नही है और यह सही हैं। ऐसे में संबंधित एक्ट की धारा 22 के तहत उल्लंघन पाए जाने पर युवराज सिंह को दंडित करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं 1 लाख रुपए तक जुर्माना भी लग सकता है। टूरिज्म के डिप्टी डायरेक्टर राजेश काले ने यह आदेश दिए हैं।Airbnb India पर युवराज सिंह के विला की बुकिंग एड।ट्वीट को बनाया आधारयुवराज सिंह के एक ट्वीट को भी डिपार्टमेंट ने आधार बनाया है जिसमें युवराज ने कहा कि वह अपने गोवा होम में 6 लोगों को एक्सक्लूसिव स्टे करवाएंगे। इसमें आगे युवराज ने कहा था कि इस जगह वह अपनों के साथ ज्यादातर समय बिताते हैं और इस घर में उनकी पिच (क्रिकेट) से जुड़ी यादें हैं।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374