Local & National News in Hindi

तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा पर निकली सुषमा स्वराज, थोड़ी देर में संस्कार

0 44

नई दिल्लीः भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपनी आखिरी यात्रा पर निकल चुकी हैं। लाल सूर्ख जोड़े में सजी और ऊपर से लिपटे तिरंगे में सुषमा स्वराज को यूं मौन देख हर किसी की आंखें नम हुईं। सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय से शमशानघाट ले जाया जा रहा है। उनका लोधी रोड स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री का मंगलवार रात यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और एक पुत्री बांसुरी स्वराज हैं। सुषमा स्वराज ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली।
स्वराज के गुर्दों का करीब तीन वर्ष पहले प्रत्यारोपण किया गया था, हालांकि वह उससे उबर गई थीं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से गत अप्रैल-मई में हुआ लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। स्वराज के निधन का समाचार मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा तथा कई अन्य केन्द्रीय मंत्री और पार्टी नेता एम्स पहुंच गए।
PunjabKesari

स्वराज के पार्थिव शरीर को एम्स से उनके आवास पर ले जाया गया और लोगों के दर्शनार्थ रखा गया। इसके बाद वहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लग गया। इनमें संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री बाबुल सुप्रीयो, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी तथा पार्टी के कई अन्य नेता शामिल थे।
PunjabKesari

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !