Local & National News in Hindi

लोधी रोड शवदाह गृह पहुंचा सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

0 159

भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके घर पहुंच श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय लाया गया। जहां सभी कार्यकर्ताओं को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। अब से कुछ देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

– सुषमा स्वराज के अंतिम संस्कार के लिए लालकृष्ण आडवाणी पहुंचे लोधी रोड़ शवदाह गृह

– सुषमा स्वराज के अंतिम संस्कार के लिए लोधी रोड़ शवदाह गृह पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह

– अंतिम संस्कार के लिए लोधी रोड शवदाह गृह पहुंचा सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर

– अंतिम विदाई के वक्त सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल और उनकी बेटी बांसुरी स्वराज काफी भावुक हो गए और उन्होंने सुषमा को सलाम भी किया।

– भारत की पूर्व विदेश मंत्री का पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा पर निकल गया है। कुछ ही देरी में सुषमा स्वराज का अंतिम संसकार होगा।

– सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को अब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। बीजेपी मुख्यालय से जब सुषमा के पार्थिव शरीर को ले जाया गया तो राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल ने कंधा दिया। उनके पार्थिव शरीर को अब लोधी रोड के शवागृह में ले जाया जा रहा है। वहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !