Local & National News in Hindi

केरल में भारी बारिश ने मचाया कहर, इलाके में रेड अलर्ट,स्कूलों में छुट्टी और मौत का सिलसिला जारी

0 38

केरलः बरसात के दिनों में देश भर के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मुंबई से लेकर केरल तक की बात करें तो हर जगह पर जल-थल हो रहा है। केरल में लगातार कई दिनों से भारी बारिश का कहर जारी है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। लोग अपने इलाकों को छोड़कर अन्य जगहों पर पलायन कर रहे हैं। वहीं केरल के एर्नाकुलम, त्रिशूर, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम जिलों में बीती रात जोरदार बारिश हुई, जिसके कारण लोगों के घरों में पानी भर गया। वहीं मलप्पुरम और कोझीकोड को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कें जल भराव के कारण बंद हैं। बताया जा रहा है कि देर रात हुई भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।

मौसम विभाग ने केरल के इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड के में बारिश का रेड अलर्ट, जबकि त्रिशूर, पलक्कड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भारी बारिश के चलते केरल के सबी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। केरल के तट से सटे इलाकों में पश्चिम दिशा की ओर से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस कारण मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

केरल स्टेटट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी(केडीएसएमए) के मुताबिक केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 22,165 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पूरे राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 315 कैंप स्थापित किए गए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार रात को कहा था कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। वायनाड में भीषण बाढ़ की त्रासदी देखने को मिल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.