Local & National News in Hindi

BJP का चुनावी शंखनाद: दिल्ली-हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव प्रभारी नियुक्त

0 53

नई दिल्लीः आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र सिंह तोमर को क्रमश: दिल्ली एवं हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता ओ.पी माथुर और भूपेंद्र यादव को क्रमश: झारखंड एवं महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में इस साल के आखिर में चुनाव होने वाले हैं, जबकि दिल्ली में अगले साल चुनाव होंगे।केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और नित्यानंद राय दिल्ली चुनाव के लिए सह-प्रभारी होंगे जबकि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कर्नाटक के नेता लक्ष्मण सावदी महाराष्ट्र चुनाव के लिए सह-प्रभारी होंगे। भाजपा हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में दोबारा सत्ता में आने जबकि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली  सरकार को सत्ता से हटाने के इरादे से चुनाव लड़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.