Breaking
बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार... साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई

देश में 422 हुआ ओमिक्रोन का आंकड़ा, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे अधिक केस

Whats App

नई दिल्ली।  कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन भयावह रूप लेता जा रहा है। देशभर में ओमिक्रोन के केस 400 पार हो गए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 422 हो गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 108 और 79 मामले हैं। ओमिक्रोन के 422 मरीज़ों में से 130 मरीज़ रिकवर हो गए हैं। इसके मद्देनजर 25 दिसंबर यानी क्रिसमस से लेकर नए साल तक सरकारों ने कड़ी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान कर दिया है कि 10 जनवरी से देश में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की बूस्‍टर डोज भी दी जाएगी। साथ ही 60 साल से ऊपर की उम्र  वाले नागरिकों प्रिकाशन डोज का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, 15 से 18 साल के बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। अगले साल 3 जनवरी से इसकी शुरुआत हो जाएगी।

देशभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। अब असम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। यहां रविवार रात से नाइट कर्फ्यू लागू होगा। असम सरकार ने रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरे राज्य में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। हालांकि 31 दिसंबर को कर्फ्यू से छूट मिलेगी, ताकि लोग नए साल का जश्न मना सकें।

Whats App

यूपी, एमपी, गुजरात और हरियाणा में नाइट कर्फ्यू, महाराष्ट्र में धारा 144 लागू

कोरोना संक्रमण पर केंद्र सरकार की चेतावनी ने राज्यों को अलर्ट कर दिया है। नए ओमिक्रोन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए अब तक 12 राज्य क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले पाबंदियां घोषित कर चुके हैं। सख्ती बरतते हुए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा जैसे राज्यों ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। राजस्थान में पहले से ही नाइट कर्फ्यू लागू है

महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया है, लेकिन वहां भी धारा 144 लागू कर रात में एक जगह 5 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली, कर्नाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में क्रिसमस व न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी गई है। तेलंगाना के एक गांव ने ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए खुद ही 10 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है।

बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |     अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट     |     कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार उतारे     |     साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374