Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

आरक्षण के खिलाफ अब सामान्य वर्ग का प्रदर्शन, बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 50% हो आरक्षण

Whats App

छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर मचा घमासान बढ़ते ही जा रहा है। अनुसूचित जाति का आरक्षण 16% से कम कर 13% करने को लेकर गतिरोध चल रहा है। वहीं, अब सामान्य वर्ग ने भी आरक्षण के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। रविवार की देर शाम युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर आरक्षण पर विरोध जाताया। और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 50% आरक्षण लागू करने की मांग की। इस मांग को लेकर सामान्य वर्ग भी अब बड़े प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में आरक्षण विधेयक लाकर 76% आरक्षण का सामान्य वर्ग के लोगों ने विरोध किया है। इस संबंध में बैठक कर रविवार को कंपनी गार्डन से नेहरू चौक तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि 76% आरक्षण की जगह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 50% ही आरक्षण लागू किया जाए और मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की जाए।

सामान्य वर्ग की चेतावनी
सामान्य वर्ग के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर बढ़ा हुआ आरक्षण लागू होता है तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन कर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरक्षित वर्ग के कुछ विशेष वर्ग को सरकारी नियुक्ति में वर्चस्व बढ़ेगा, जो असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता बनी रहे, सरकार को ऐसा निर्णय लेना चाहिए। विरोध-प्रदर्शन में अग्रवाल समाज, ब्राम्हण समाज, क्षत्रिय समाज, सिन्धी समाज, जैन समाज, मुस्लिम समाज, सिख समाज एवं अन्य सामान्य वर्ग के लोग मौजूद रहे।

Whats App

संशोधित आरक्षण विधेयक में 76% आरक्षण को मंजूरी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक के बाद आरक्षण का नया कोटा तय कर विधानसभा के पटल पर रख कर मंजूरी दी गई है। सरकार ने जहां आदिवासी वर्ग-ST को उनकी जनसंख्या के अनुपात में 32% आरक्षण देने का फैसला लिया है। वहीं, अनुसूचित जाति-SC वर्ग को पहले से दी जा रही 16% आरक्षण को कम कर 13% कर दिया है। इसके साथ ही सबसे बड़े जातीय समूह बताकर अन्य पिछड़ा वर्ग-OBC को 27% आरक्षण देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 4% आरक्षण देने के लिए विधेयक लाकर प्रारूप को मंजूरी दी है।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374