Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’  के गाने पर लगा चोरी का आरोप

Whats App

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस उनकी अगले साल रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए दो दिन पहले मेकर्स ने ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज किया था, लेकिन गाना सामने आते ही बायकॉट गैंग ने इसे भी अपने निशाने पर ले लिया है। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं और इतना ही नहीं इस गाने पर चोरी का आरोप भी लगा रहे हैं। ऐसे में इस गाने पर बने मीम्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके चलते ‘बेशर्म रंग’ ट्रेंड भी हो रहा है।

‘पठान’ फिल्म से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का बोल्ड और इरोटिक सॉन्ग ‘बेशर्म रंग’ इन दिनों सबकी जुबान पर है। लेकिन उसकी वजह गाने की बड़ाई नहीं बल्कि बुराई है। दरअसल, दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने पर जैन के मरीबा गाने की धुन चुराने का आरोप लग रहा है। इतना ही नहीं लोगों को दीपिका पादुकोण के सेंसुअस डांस स्टेप्स भी कुछ रास नहीं आ रहे हैं, जिसकी वजह से इसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया हैंडलर्स ने ‘बेशर्म रंग’ से दीपिका के डांस स्टेप्स पर मीम्स बना डाले हैं। इन मीम्स के जरिए नेटिजन्स दीपिका की क्लास लगा रहे हैं

लोगों ने लगाया चोरी का आरोप
कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो दीपिका के डांस के साथ-साथ इस पूरे गाने पर निशाना साध रहे हैं। दरअसल, नेटिजन्स ‘बेशर्म रंग’ को पूरी तरह से कॉपी किया हुआ बता रहे हैं, जो इस गाने पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। लोगों को लगता है कि इस गाने की बीट्स बिल्कुल जैन के मकीबा गाने के जैसे हैं, जिसकी वजह से सभी इसपर गाना चुराने का आरोप लगा रहे हैं। अपनी बात को सही साबित करने के लिए लोग ‘बेशर्म रंग’ और ‘मकीबा’ दोनों ही गानों के वीडियो साथ में साझा कर रहे हैं। इन सबके चलते ‘पठान’ बायकॉट गैंग के निशाने पर आ गई है।

 

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374