Breaking
महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन? आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी श... इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस पाइप लाइन के लीकेज बंद कराए तो घटने लगे डायरिया के मरीज, सफाई व्यवस्था में भी कराया सुधार CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दिया आश्वासन, इस तारीख को आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में रुपए...

ओमिक्रोन वैरिएंट की आशंका, लखनऊ में नए वर्ष से बिना मास्क घूमने पर डीएम ने की सख्ती

Whats App

लखनऊ।  ओमिक्रोन की बढ़ती रफ्तार अगर इसी तरह जारी रही तो आने वाले दिनों में प्रशासन पाबंदियों का दायरा कुछ और बढ़ा सकता है। नए साल को लेकर प्रशासन पहले ही गाइड लाइन जारी कर चुका है। अब डीएम का निर्देश है कि बिना मास्क बाजार में कोई प्रवेश नहीं करे। बिना मास्क दिखने पर दुकानदार का भी चालान कटे। राजधानी में कोरोना के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। प्रशासन ने होम आइसोलेशन के मरीजों की निगरानी बढ़ाने और घरों के बाहर पोस्टर चस्पा करने के भी निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने रात ग्यारह बजे के बाद किसी तरह पार्टियों और अन्य दूसरी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगा दिया है।

आबकारी और खाद्य विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि रेस्टोरेंट, माल, बार और रिसोर्ट में जहां पर भी रात ग्यारह बजे के बाद गतिविधियां पाई जाएं वहां पर सख्त कार्रवाई की जाए। निर्धारित समय के बाद किसी तरह के संचालन की अनुमति नहीं होगी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अगर संक्रमण और फैला तो फिर कर्फ्यू का समय और बढ़ाया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि बाजारों, सिनेमाघरों और माल के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया जा सकता है। इसके अलावा सार्वजनिक समारोहों में व्यक्तियों की संख्या भी घटाई जा सकती है। अभी तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में बंद जगह पर अधिकतम एक समय पर दो सौ और खुले स्थान पर क्षमता का पचास प्रतिशत की अनुमति है। डीएम अभिषेक प्रकाश ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाजारों में लगातार निगरानी करें और जहां पर भी दुकानों में बिना मास्क के लोग मिलें तो दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई करें। बिना मास्क के किसी को भी बाजारों में प्रवेश नहीं करने दें।

महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत     |     दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी     |     राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन?     |     आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान     |     दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा     |     मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव     |     दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल     |     इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस     |     पाइप लाइन के लीकेज बंद कराए तो घटने लगे डायरिया के मरीज, सफाई व्यवस्था में भी कराया सुधार     |     CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दिया आश्वासन, इस तारीख को आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में रुपए…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374