Breaking
Indore की 531 कालोनियों के रेट जोन बदले, संपत्तिकर और कचरा कर में हुई बढ़ोतरी इंदौर में 169 टेबलों पर कुल 146 राउंड में होगी मतगणना, नेहरू स्टेडियम में होगी काउंटिंग चाइनीज चाकू हवा में लहरा किए किराना व्यापारी के सिर पर 10 वार 20 दिन बाद होगी पूरक परीक्षा, लेकिन तैयारियां अब तक अधूरी तीन साल में बनकर तैयार होगा नर्मदा नदी पर तीसरा बड़ा पुल, धार जिले से सीधे जुड़ जाएंगे ये इलाके आगरा जा रहे बेटे को छोड़ने आई मां और छोटे बेटे का पैर फिसला महिला ने दो बच्चाें के साथ जहरीला पदार्थ खाया, महिला की माैत, बच्चे अस्पताल में भर्ती EOW का कारनामा, 6 साल पूर्व ही जुटा ली थी अभय राठौर की संपत्तियों की जानकारी, बाद में दे दी क्लीन चि... उज्‍जैन का पहला पुल..जिस पर लोगाें को धूप-बरसात से बचाने के लिए लगाई जाएगी कैनोपी कैंसर के उपचार के लिए भी धार, झाबुआ, आलीराजपुर से गुजरात पलायन की मजबूरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ जल मंत्रियों का सम्मेलन जारी

Whats App

भोपाल ।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में आयोजित जल पर प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक राज्य मंत्रियों के सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत जल सुरक्षा में अभूतपूर्ण काम कर रहा है और अभूतपूर्ण निवेश भी कर रहा है। जल संरक्षण के लिए राज्यों के प्रयास देश के सामूहिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में बहुत सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि जियो मैपिंग और जियो सेंसिंग जैसी तकनीक जल संरक्षण के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कई राज्यों ने इसमें अच्छा काम किया है और कई राज्य इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जल संरक्षण के लिए केंद्र ने अटल भू-जल संरक्षण योजना की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण के लिए जन भागीदारी की सोच को जनता के मन में जगाना है। हम इस दिशा में जितना ज़्यादा प्रयास करेंगे उतना ही अधिक प्रभाव पैदा होगा। देश हर जिले में 75 अमृत सरोवर बना रहा है और अब तक 25,000 अमृत सरोवर बन भी चुके हैं। देश की जन समस्याओं को दूर करने के लिए राज्यों के जल मंत्री भोपाल में दो दिन मंथन करके रोडमैप तैयार करने जा रहे हैं। राज्यों के मंत्रियों का यह प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हो रहा है। इसमें वाटर विजन एट 2047 पर संवाद होगा। पानी बचाने से जुड़े हर पहलू पर चर्चा होगी। साथ ही जिन क्षेत्रों में पानी की खपत अधिक है उसे कम करने और संतुलन बैठाने के विषय पर भी चर्चा हो रही है। सुबह 10 बजे यह कार्यक्रम शुरू हुआ। सम्‍मेलन में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय जलशक्‍ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जलशक्‍ति राज्‍यमंत्री प्रह्लाद पटेल, मध्‍य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के अलावा अनेक गणमान्‍य लोग शामिल हैं।

पीएम मोदी भविष्‍य की आवश्‍यकताओं पर काम करते हैं – शिवराज

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में सीएम शिवराज ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में हमें विजनरी नेतृत्व मिला है। वे भविष्य की आवश्यकताओं पर काम करते हैं। हमें पता ही नहीं था कि देश में कितनी जल संरचनाएं हैं। मध्यप्रदेश में 2003 तक सिंचाई की क्षमता साढे सात लाख हेक्टेयर थी। अब 45 लाख हेक्टेयर हो गई है। 65 लाख हेक्टेयर में क्षमता विकसित कर रहे हैं। जहां नहर नहीं बन रही है, वहां पाइप से पानी पहुंचाने पर काम कर रहे हैं। हमने जलाभिषेक अभियान चलाया है। नई संरचना बना रहे हैं। जन-जन को जल संरक्षण के काम से जोड़ रहे हैं प्रधानमंत्री जी ने भी कहा कि जल संरक्षण का काम आमजन को जोड़े बिना संभव नहीं है।

मप्र में जल्‍द बनेगी जल नीति

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश अपनी जल नीति जल्दी लेकर आने वाला है। वाटर विजन के इस कार्यक्रम में जो मंथन होगा, उसके निष्कर्ष को नीति में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में जल संरक्षण की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। नदी पुनर्जीवन कार्यक्रम चलाया जा रहा है नर्मदा सेवा यात्रा के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश देने के साथ जन जागरूकता का काम किया गया है। खेत तालाब योजना बनाकर प्रदेश का काम किया गया तो किसानों को इस बात के लिए प्रेरित किया जा रहा है कि वे जिसमें कम पानी लगे। बांधों की क्षमता बढ़ाने के लिए सिल्ट निकालने की कार्य योजना बनाई गई है दो दिवसीय इस सम्मेलन में राज्यों के हितधारकों से विजन एट 2047 के लिए इनपुट लिया जा रहा है। परंपरागत जल प्रबंधन की योजनाओं पर निचले स्तर पर काम करने के लिए लोगों को जागरूक करने की दिशा में कदम उठाने पर चर्चा की जा रही है। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों के जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

Indore की 531 कालोनियों के रेट जोन बदले, संपत्तिकर और कचरा कर में हुई बढ़ोतरी     |     इंदौर में 169 टेबलों पर कुल 146 राउंड में होगी मतगणना, नेहरू स्टेडियम में होगी काउंटिंग     |     चाइनीज चाकू हवा में लहरा किए किराना व्यापारी के सिर पर 10 वार     |     20 दिन बाद होगी पूरक परीक्षा, लेकिन तैयारियां अब तक अधूरी     |     तीन साल में बनकर तैयार होगा नर्मदा नदी पर तीसरा बड़ा पुल, धार जिले से सीधे जुड़ जाएंगे ये इलाके     |     आगरा जा रहे बेटे को छोड़ने आई मां और छोटे बेटे का पैर फिसला     |     महिला ने दो बच्चाें के साथ जहरीला पदार्थ खाया, महिला की माैत, बच्चे अस्पताल में भर्ती     |     EOW का कारनामा, 6 साल पूर्व ही जुटा ली थी अभय राठौर की संपत्तियों की जानकारी, बाद में दे दी क्लीन चिट     |     उज्‍जैन का पहला पुल..जिस पर लोगाें को धूप-बरसात से बचाने के लिए लगाई जाएगी कैनोपी     |     कैंसर के उपचार के लिए भी धार, झाबुआ, आलीराजपुर से गुजरात पलायन की मजबूरी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374