Breaking
पश्चिम बंगाल में भी BJP बनाने जा रही रिकॉर्ड… हुगली रोड शो में बोले CM पुष्कर सिंह धामी कैंपेन सॉन्ग बैन होने पर चुनाव आयोग पहुंचे आप नेता, दोहरे रवैये का लगाया आरोप कद, किरकिरी और कश्मकश… वो वजहें जो गांधी परिवार को रायबरेली-अमेठी से लड़ने से रोक रहीं आखिर कब थमेगा कोटा में आत्महत्याओं का मामला? फिर एक छात्र ने किया सुसाइड अनोखी शादी! बेतिया में किन्नर ने युवक से रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी शख्स ने जीती इतनी बड़ी लॉटरी, अब 30 साल तक हर महीने मिलेंगे 1 करोड़ रुपये अजग-गजब MP! कक्षा 4 तक पढ़ाई, चुनाव में ड्यूटी लगाई… ड्राइवर-मैकेनिक और गैंगमैन डलवाएंगे आपका कीमती ... दिल्ली AIIMS में नर्सिंग की छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला शव लखनऊ में महिला कैदियों के वैन में लगी आग, 9 बंदी और 14 कॉन्स्टेबल थीं सवार झारखंड: हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट, पारा 43 डिग्री के पार… लू से एक की मौत, एक गंभीर

स्वस्थ प्रतिस्पर्धा: बच्चों को दिया जाएगा स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, छह वर्ष तक के बच्चे होंगे शामिल

Whats App

रायपुर। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और वेलनेस के मुद्दों पर समुदाय को संगठित और संवेदनशील बनाने के लिए आगामी आठ से 14 जनवरी के मध्य 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का स्वस्थ बालक -बालिका स्पर्धा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है।

इस स्पर्धा के लिए महिला बाल विकास के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेक्टर पर्यवेक्षण और परियोजना अधिकारियों की कलेक्टर सौरभ कुमार ने बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देंश दिए। कलेक्टर ने बच्चों के सुपोषण के लिए सभी को बेहतर कार्य करने पर जोर दिया और कहा कि अगले महीने होने वाली इस राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होने में कोई बच्चा छूट न जाए। उन्होंने इस स्पर्धा में महिला बाल विकास विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी गुणवत्ता के साथ अपना योगदान देने को कहा।

सामुदायिक भागीदारी जरूरी

Whats App

कलेक्टर ने कहा कि सामुदायिक भागीदारी के लिए यह आवश्यक है कि पोषण संबंधी सकारात्मक मुद्दों को उजागर किया जाए, जिससे स्वस्थ बच्चे की पहचान और उसके प्रदर्शन पर जोर दिया जा सके। बच्चों के बीच स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने के लिए माता-पिता के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना भी आवश्यक है। इससे आम जनता में निरंतर सामुदायिक जुड़ाव और जागरूकता पैदा होगी तथा बच्चों के पोषण की स्थिति में सुधार होगा।

इसी तरह समेकित बाल विकास योजना के सेवाओं से छूटे हुए बच्चों को योजना के तहत पंजीकृत होने से लाभ प्राप्त होगा। इस स्पर्धा से छह साल तक के बच्चों की ऊंचाई, वजन और उम्र के डेटाबेस को मजबूत बनाने में भी सहायता मिलेगी। इससे रायपुर जिले में बौनापन, दुबलापन और कम वजन वाले बच्चों की पहचान हो सकेगी। इसके आधार पर उनके स्वास्थ्य सुधार पर जोर दिया जाना भी संभव होगा।

पोषण ट्रेकर एप 11.0 को डाउनलोड कर लें हिस्सा

इस राष्ट्रीय स्पर्धा में पोषण ट्रेकर एप 11.0 को डाउनलोड कर हिस्सा लिया जा सकता है। बच्चों की वृद्धि, निगरानी आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत, शासकीय और निजी स्कूल तथा पीएचसी या अन्य स्थानों में की जा सकेगी। इसके परिणाम को एंट्री पोषण ट्रैकर एप पर आनलाइन की जाएगी। इस परिणाम को बच्चों के पालकों को प्रमाण-पत्र के रूप में दिया जाएगा। बैठक में जिला स्तरीय महिला बाल विकास समिति की अध्यक्ष केशरी मोहन साहू, सदस्य अनिता साहू, खेमराज कोसले, जिला कार्यक्रम अधिकारी ए.के. पांडेय सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

पश्चिम बंगाल में भी BJP बनाने जा रही रिकॉर्ड… हुगली रोड शो में बोले CM पुष्कर सिंह धामी     |     कैंपेन सॉन्ग बैन होने पर चुनाव आयोग पहुंचे आप नेता, दोहरे रवैये का लगाया आरोप     |     कद, किरकिरी और कश्मकश… वो वजहें जो गांधी परिवार को रायबरेली-अमेठी से लड़ने से रोक रहीं     |     आखिर कब थमेगा कोटा में आत्महत्याओं का मामला? फिर एक छात्र ने किया सुसाइड     |     अनोखी शादी! बेतिया में किन्नर ने युवक से रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी     |     शख्स ने जीती इतनी बड़ी लॉटरी, अब 30 साल तक हर महीने मिलेंगे 1 करोड़ रुपये     |     अजग-गजब MP! कक्षा 4 तक पढ़ाई, चुनाव में ड्यूटी लगाई… ड्राइवर-मैकेनिक और गैंगमैन डलवाएंगे आपका कीमती वोट     |     दिल्ली AIIMS में नर्सिंग की छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला शव     |     लखनऊ में महिला कैदियों के वैन में लगी आग, 9 बंदी और 14 कॉन्स्टेबल थीं सवार     |     झारखंड: हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट, पारा 43 डिग्री के पार… लू से एक की मौत, एक गंभीर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374