Local & National News in Hindi

बंदरगाहों के विकास के लिए समुद्री बोर्ड गठित करेगा ओडिशा

0 243

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने राज्य के बंदरगाहों के विकास और अंतर्देशीय जल परिवहन के लिए समुद्री बोर्ड के गठन के फैसला किया है। प्रदेश के मुख्य सचिव एपी पाधी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने राज्य में उद्योग के भविष्य की जरूरतों को देखते हुए वैधानिक निकाय गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मुख्य सचिव ने शुक्रवार को बैठक के संवाददाताओं से बात की जहां उन्होने बताया कि, ‘राज्य के संपूर्ण समुद्री विकास के लिए प्रस्तावित ओडिशा समुद्री बोर्ड गठित किया जाएगा।’ इसके अलावा उन्होने ये भी बताया कि बोर्ड देश की सुरक्षा और रक्षा सम्बंधित चिंताओं को ध्यान में रखते हुए बंदरगाहों और अंतर्देशीय जल परिवहन के के एकीकृत विकास के लिए नीति दिशानिर्देश देगा। वहीं एक अन्य फैसले में राज्य मंत्रिमंडल ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए न्यायाधीश बीपी दास आयोग की सिफारिशों को लागू करने का भी फैसला किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !