Breaking
चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर? WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान गर्मियों में मेकअप के दौरान फॉलो करें ये 6 टिप्स, नहीं बिगड़ेगा लुक पुलिस ने केजरीवाल को बीजेपी ऑफिस जाने से रोका, वापस लौटे AAP कार्यकर्ता, विरोध प्रदर्शन खत्म स्वाति मालिवाल केस: केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किए जब्त स्वाति मालिवाल केस: केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किए जब्त शराब की बोतलें, इंजेक्शन और केबल तार से बंधे हाथ…कमरे में अस्पताल कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, पुरुलिया में सड़क पर उमड़े लोग

दिल्ली में मध्‍य प्रदेश भवन का मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चाैहान ने किया लोकार्पण

Whats App

नई दिल्ली। दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार का सर्वसुविधायुक्त “मध्य प्रदेश भवन” तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की उपस्थिति में किया।150 करोड़ रुपये की लागत से चाणक्यपुरी क्षेत्र में जीसस एंड मेरी मार्ग पर डेढ़ एकड़ में बना यह भवन किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं है। छह मंजिला इस भवन में 104 कमरे हैं। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ विकास यात्रा को लेकर चर्चा भी करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगामी 40 साल की आवश्यकता को देखते हुए नया भवन तैयार किया गया है। इसमें 66 डीलक्स, 38 सामान्य के साथ चार वीआइपी कमरे हैं। मेहमानों को ठहराने के लिए कक्षों में सभी आधुनिक सुविधाएं भी मुहैया कराई गई है। भवन के कांफ्रेंस रूम में एक साथ 45 लोगों के बैठने की व्यव्यस्था है। साथ ही 250 लोगों के बैठने के लिए आडिटोरियम भी बनाया गया है। वीआइपी लाउंज और डाइनिंग रूम में एक साथ 35 लोगों और सामान्य डाइनिंग रूम में 80 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

प्रत्येक तल प्रदेश की अलग संस्कृति को दर्शाता है

नए भवन का प्रत्येक फ्लोर प्रदेश की अलग संस्कृति को दर्शाता है। भवन में बाहर से लेकर अंदर तक हर कदम पर राज्य की धार्मिक, सांस्कृतिक, कला और परंपरा नजर आएगी। इससे भवन में आने वाले दूसरे राज्य के लोग प्रदेश को जान सकेंगे।

चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर?     |     WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा     |     आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर     |     गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान     |     गर्मियों में मेकअप के दौरान फॉलो करें ये 6 टिप्स, नहीं बिगड़ेगा लुक     |     पुलिस ने केजरीवाल को बीजेपी ऑफिस जाने से रोका, वापस लौटे AAP कार्यकर्ता, विरोध प्रदर्शन खत्म     |     स्वाति मालिवाल केस: केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किए जब्त     |     स्वाति मालिवाल केस: केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किए जब्त     |     शराब की बोतलें, इंजेक्शन और केबल तार से बंधे हाथ…कमरे में अस्पताल कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप     |     पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, पुरुलिया में सड़क पर उमड़े लोग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374