Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

दिल्‍ली में बिगड़ रहे हालात, कुल कोरोना मामलों में से ओमिक्रोन वैरिएंट के 84 प्रतिशत केस

Whats App

नई दिल्ली। जब से ओमिक्रोन आया है तब से दिल्ली में 10-15 दिनों में तेज़ी से मामले बढ़ रहे हैं। लोगों में बहुत मामूली लक्षण है। लगातार मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ रहे हैं। पिछले 2 दिन में 84% मामले ओमिक्रोन के थे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लोगों से अपील की है कि संयम बरतें।

दरअसल, राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर 3.64 प्रतिशत से बढ़कर 4.59 प्रतिशत हो गई है। इससे रविवार को कोरोना के 3194 नए मरीज मिले, जो 227 दिनों में सबसे अधिक हैं। इससे पहले पिछले साल 20 मई को 3231 मरीज मिले थे। चिंताजनक यह है कि दो दिन में कोरोना के नए मामले 82.43 प्रतिशत बढ़े हैं। वहीं तीन दिन पहले की तुलना में करीब ढाई गुना ज्यादा नए मामले आए हैं

इससे सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1156 मरीज ठीक हुए हैं। लेकिन लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 378 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इससे कंटेनमेंट जोनों की संख्या 1243 से बढ़कर 1621 हो गई है।

Whats App

अस्पतालों में आक्सीजन सपोर्ट पर हैं 94 मरीज

अस्पतालों में अभी कुल 307 मरीज भर्ती हैं। इसमें से 59 कोरोना के संदिग्ध व 248 कोरोना पाजिटिव मरीज हैं। इसमें 10 मरीज एयरपोर्ट से लाकर अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। 238 अन्य कोरोना संक्रमित मरीजों में से 202 दिल्ली के रहने वाले हैं और 46 मरीज दिल्ली से बाहर के रहने वाले हैं। 150 मरीजों को हल्की बीमारी है। 94 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर व चार मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। एक दिन पहले 82 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर थे। 195 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। बाकी सक्रिय मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

वहीं, लोकनायक अस्पताल में अभी तक भर्ती हुए कुल 138 कोरोना संक्रमितों में से 95 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी मिल चुकी है। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डा. सुरेश कुमार ने बताया कि इनमें से तीन बच्चों में भी ओमिक्रोन संक्रमण मिला था। दो बच्चों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई है। तीसरे बच्चे की हालत भी स्थिर है। दिल्ली में अभी तक ओमिक्रोन के कुल 351 मामले आए हैं।

24 घंटे में दिल्ली में आधिकारिक तौर पर ओमिक्रोन का कोई नया मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन दो दिन पहले ही कह चुके हैं कि कोरोना के नए आ रहे मामलों में से 54 प्रतिशत से ज्यादा लोगों में ओमिक्रोन की पुष्टि हो रही है। इनमें से अधिकतर एयरपोर्ट से आने वाले कोरोना संक्रमित शामिल हैं। एयरपोर्ट से आने वाले और उनके संपर्क में आने वाले सभी संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374