Breaking
बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में... फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया... इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर? चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर? WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान

गोविंदपुर-साहिबगंज रोड पर भीषण हादसा, 8 की माैत, दो दर्जन बस यात्री घायल

Whats App

पाकुड़। Pakur Road Accident साहिबगंज-गोविंदपुर एक्सप्रेस हाइवे (Sahibganj-Govindpur Road) पर पाकुड़ जिले के कमरडीहा गांव के पास बुधवार की अल सुबह कृष्णा रजत बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहनों के चालक सहित आठ ( 8 Killed In Pakur Road Accident) लोगों की मौत हो गई। करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। छह-सात यात्री काफी देर तक बस के अंदर ही फंसे रहे। गैस कटर के नहीं पहुंचने के कारण घायल यात्रियों को बाहर निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरा के कारण यह हादसा हुई है। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार अपने सहयोगियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच राहत और बचाव कार्य में जुट गए। घटना के बाद चारों ओर अफरातफरी मच गई। घायल चीखते-चिल्लाते हुए बस से किसी तरह बाहर निकले।

पाकुड़ से दुमका जा रही थी बस

ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णा रजत बस जेएच 04के-1698 पाकुड़ से दुमका की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से गैस सिलेंडर लदा ट्रक तेज गति से आ रही थी। तभी कमरडीहा गांव के पास दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। घटना के समय भयानक आवाज सुनाई दी। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ट्रक व बस चालक सहित आठ यात्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के करीब दो घंटे तक छह-सात यात्री बस के अंदर ही फंसे रहे। बस के अंदर फंसे यात्री बाहर निकालने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। घटना स्थल पर उपस्थित लोग चाह कर भी बस में फंसे लोगों की मदद नहीं कर सके। समय पर गैस कटर की गाड़ी नहीं पहुंच सकी थी।

Whats App

बचाव और राहत कार्य जारी

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। मरने वालों में बस चालक और खलासी भी शामिल हैं। बचाव और राहत कार्य चल ही रहा था। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गैस कटर की गाड़ी मंगाई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा में भर्ती कराया गया है।

बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश-गोल्ड जब्त     |     फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश     |     दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP     |     कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया गया पोस्टर     |     इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने     |     ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर?     |     चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर?     |     WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा     |     आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर     |     गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374