Breaking
उज्जैन के दंडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपित आचार्य को जेल भेजा, सेवादार आष्टा से गिरफ्तार प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही छात्रों की संख्या, एबीसी आइडी जरूरी आज से आठ मई तक बंद रहेगा पनागर-पड़रिया मार्ग, यह है विकल्‍प मार्ग महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन? आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी श...

कोरोना के साए के बीच EC आज करेगा 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान

Whats App

नई दिल्ली: कोरोना कहर के बीच चुनाव आयोग आज दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा जिसमें 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि पिछले काफी दिनों से पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों को लेकर चुनाव आयोग का मंथन जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा सत्र इस साल पूरे हो रहे हैं, जिसे लेकर होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान होना बाकी है। सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग आज इन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, यूपी में 6 से 8 और पंजाब में 2 से 3 चरणों में चुनाव हो सकते हैं।

इससे पहले अपने आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयोग ने कहा था कि कोविड-19 के मामलों में तेजीसे बढ़ोतरी के बीच सभी दल चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य में विधानसभा चुनाव समय पर हों। हालांकि, विपक्षी दलों ने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन कर रैलियां करने को लेकर आपत्ति जताई थी और चुनाव आयोग से इन संबंध में ध्यान देने के लिए कहा था।

उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल जहां मई में समाप्त होगा तो वहीं बाकी के चार राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो होगा। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा था कि आचार संहिता लागू होने से पहले वह चुनावी रैलियों में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन को लेकर न तो कोई कार्रवाई कर सकता है और न ही कोई रोक लगा सकता है। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले यह जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है।

उज्जैन के दंडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपित आचार्य को जेल भेजा, सेवादार आष्टा से गिरफ्तार     |     प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही छात्रों की संख्या, एबीसी आइडी जरूरी     |     आज से आठ मई तक बंद रहेगा पनागर-पड़रिया मार्ग, यह है विकल्‍प मार्ग     |     महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत     |     दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी     |     राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन?     |     आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान     |     दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा     |     मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव     |     दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374