Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

 आठ साल की बच्ची की गोली लगने से हुई मौत

Whats App

भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने देर रात घर में घुसकर एक आठ साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भेंलाई रोड स्थित एक घर में शुक्रवार की देर रात हथियारबंद अपराधी घुस गए और फायरिंग कर दी। इस दौरान आठ साल की आराध्या सिंह को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है।

मृतका आठ वर्षीय आराध्या सिंह के पिता कृष्णा कुमार सिंह मूलरूप से रोहतास के दिनारा थाना के कुंड गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में परिवार भेंलाई रोड में मकान बनाकर रहता है। बच्ची के पिता दिनारा में पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। बच्ची के पिता ने बताया कि चार की संख्या में हमलावर घर में घुसे थे। मृतका के दाएं पंजरी में गोली के जख्म का निशान पाया गया है। घटना का कारण पूर्व से चला आ रहा भूमि विवाद बताया जा रहा है। मृतक के पिता ने नामजद लोगों पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल आरा में कराया गया।

पिता को खोज रहे थे बदमाश

पिता के अनुसार, घटना की रात बच्ची भेंलाई रोड स्थित अपने आवास पर अपनी दादी, मां और बुआ के साथ सोई थी। पिता घर पर नहीं थे। रात दस बजे चार की संख्या में आए बदमाशों ने पहले दरवाजा खुलवाया। इसके बाद उन्हें खोजने लगे। जब परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से उनकी बच्ची की मौत हो गई।

इसके बाद हथियारबंद बदमाश भाग निकले। बाद में वे घर लौटे तो पूरी घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर उदवंतनगर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पिता के अनुसार, बदमाश उन्हें मारने के इरादे से आए थे। उन्हें लग रहा था कि वे घर में छिपे हैं। इसलिए वे जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे। बच्ची के पिता रोहतास के दिनारा में पोल्ट्री फार्म चलाते है।

पुलिस को घरवालों ने नहीं दी सूचना

आगे के अनुसंधान के लिए एफएसएल की टीम को भी पटना से बुलाया लिया गया है। घटना की जांच में अभी पूरी सच्चाई आनी बाकी है। क्योंकि, मामला थोड़ा संदिग्ध लग रहा है। गोली लगने के बाद बच्ची को किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में भी ले गए थे। उस समय उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। मृत्यु के बाद यह लोग बच्ची को घर लेकर चले गए और अर्धरात्रि के बाद दूसरी बार सदर अस्पताल लेकर आए, जहां पर लड़की को मृत घोषित कर दिया गया।

बाद में परिजन ने पुलिस को इसके बारे में बताया। घर पर सीसीटीवी कैमरा भी है, लेकिन सीसीटीवी कैमरा बंद था। घर में कहीं पर खून के निशान नहीं मिले है। असली अभियुक्त का पता लगाने के लिए पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है।

 

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374