Breaking
बड़ा हादसा टला! बेंगलुरु में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, इंजन में धधकी आग 500-500 की गड्डियों से भरा कमरा, कैश इतना कि गिनते-गिनते हो गई सुबह…आगरा के 3 जूता कारोबारियों के घर... ब्लेड से छेद कर ठोकीं कीलें, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया ताला…पति ने पत्नी को दिया ऐसा टॉर्चर बिजनौर: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी भीषण आग, एक श्रमिक की मौत, पांच की हालत गंभीर नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह

अदानी समूह के बाद अब किस पर निशाना, हिंडनबर्ग ने किया एक और खुलासा

Whats App

कुछ समय पहले अमेरिका की शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारत के अदाणी समूह को लेकर आरोप लगाए थे कि कंपनी ने शेयरों के साथ छेड़छाड़ की है, जिसके बाद दोनों कंपनियों के बीच काफी लंबे समय तक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा।

अब एक बार फिर से हिंडनबर्ग सुर्खियों में आ गया है। हिंडनबर्ग ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है कि वह जल्द एक और खुलासा करने वाली है। ऐसे में लोग अलग-अलग तरह से कयास लगा रहे हैं। अब देखना है कि इस बार हिंडनबर्ग फिर से अदाणी समूह के किसी और कंपनी के बारे में खुलासा करेगी या इस बार किसी दूसरी कंपनी के बारे में सुनने को मिलेगा।

ट्विटर में किया खुलासा

हिंडनबर्ग ने अपने ट्विटर अकाउंट में कहा, ‘नई रिपोर्ट जल्द ही- एक और बड़ी रिपोर्ट’। इसके अलावा ट्वीट में और किसी बात की जानकारी नहीं दी गई है कि कब तक इसे पेश किया जाएगा।

अदाणी को हुआ काफी नुकसान

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर इस तरह से देखा गया कि Gautam Adani की संपत्ति में 60 फीसद तक की कमी आ गई है। M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, अदाणी को पिछले साल की तुलना में हर हफ्ते 3,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जिससे उनका कुल नेटवर्थ 60 प्रतिशत कम हो गया है। अदाणी 11 स्थान नीचे गिरकर दुनिया में 23वें सबसे अमीर व्यक्ति है। हिंडनबर्ग की एक नई रिपोर्ट आने की खबर के बाद भारत के बाकी कंपनियों के बीच चिंता काफी बढ़ गई है।

दूसरी तरफ, लॉन्ग टर्म में अदानी समूह को फायदा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 साल में अदाणी की नेटवर्थ में 1,225 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अंबानी की 356 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्तमान में भारत के सबसे आमिर व्यक्ति का खिताब मुकेश अंबानी के पास है।

 

बड़ा हादसा टला! बेंगलुरु में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, इंजन में धधकी आग     |     500-500 की गड्डियों से भरा कमरा, कैश इतना कि गिनते-गिनते हो गई सुबह…आगरा के 3 जूता कारोबारियों के घर IT की रेड     |     ब्लेड से छेद कर ठोकीं कीलें, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया ताला…पति ने पत्नी को दिया ऐसा टॉर्चर     |     बिजनौर: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी भीषण आग, एक श्रमिक की मौत, पांच की हालत गंभीर     |     नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374