Breaking
गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए खुद पर चलवा ली गोली, यूपी पुलिस के कांस्टेबल की करतूत दिल्ली में छाए बादल, गर्मी से हल्की राहत… कब तक रहेगा मौसम का ये बदलाव? पटना साहिब में पीएम मोदी ने टेका मत्था, बनाई दाल-परोसा लंगर, गुरु गोविंद के शस्त्रों के किए दर्शन पत्नी और भांजी ने 6 लाख रुपये में दी थी व्‍यापारी की हत्‍या की सुपारी, चरित्र शंका में गई जान, 3 आरो... पाटन में जबलपुर-तेंदुखेड़ा मार्ग पर बिजली के तार से लदे ट्रक में लगी आग पोस्टमार्टम के लिए पन्ना से वापस लाए शव, 24 घंटे में साढ़े चार सौ किलोमीटर भटके स्वजन 20 स्टेशनों के शुरू हुई कम्प्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेंट सुविधा, देखें लिस्‍ट चार साल की बच्ची को कोबरा ने डसा, 29 घंटे में मौत, सात दिन आंगन में सोया परिवार जबलपुर सहित संभाग के जिलों में आंधी के साथ हल्की वर्षा के आसार सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, इतने प्रति‍शत रहा रिजर्ल्‍ट

पिकअप पलटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत; तीन की हालत गंभीर

Whats App

पटना जिले के खुसरूपुर में चैती छठ की संध्या अर्घ्य से पहले दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, तीन बच्चों की हालत गंभीर है। सभी मृतक और घायल बच्चों की उम्र एक से 15 साल के बीच है। मृतक की पहचान मालपुर निवासी स्व रामदुलारी के पुत्र कारू कुमार (9 वर्ष) और व्यांशु (5 वर्ष)के रूप में हुई है। घायलों में मालपुर निवासी उमेश सिंह का 15 वर्षीय पुत्र, प्रद्युम्न सिंह का एक वर्षीय पुत्र और सतेंद्र सिंह का 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार शामिल है।

बताया जा रहा है कि सभी मालपुर के विजय सिंह के परिवार के पांच बच्चे सोमवार की सुबह पिकअप पर सवार होकर चने का झिंगरी लाने खेत जा रहे थे। इसी दौरान खुसरूपुर के चौड़ा रोड में पिकअप पलट गई। पिकअप पलटने से दो बच्चे गाड़ी के नीचे दब गए।

पटना ले जाने के दौरान बच्चों ने तोड़ा दम

हादसे की सूचना पर दौड़े ग्रामीणों ने दबे बच्चों को काफी मशक्कत के बाद निकाला। सभी बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी को पटना ले जाया जा रहा था, इसी क्रम में दो बच्चे की मौत हो गई। तीन जख्मी का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है।

सगे भाइयों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

ग्रामीणों के अनुसार, पीड़ित परिवार में चैती छठ की पूजा हो रही थी। घर के बड़े लोग संध्या अर्घ्य की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच हादसे में सगे भाई कारू कुमार और व्यांशु की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

 

गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए खुद पर चलवा ली गोली, यूपी पुलिस के कांस्टेबल की करतूत     |     दिल्ली में छाए बादल, गर्मी से हल्की राहत… कब तक रहेगा मौसम का ये बदलाव?     |     पटना साहिब में पीएम मोदी ने टेका मत्था, बनाई दाल-परोसा लंगर, गुरु गोविंद के शस्त्रों के किए दर्शन     |     पत्नी और भांजी ने 6 लाख रुपये में दी थी व्‍यापारी की हत्‍या की सुपारी, चरित्र शंका में गई जान, 3 आरोपित गिरफ्तार     |     पाटन में जबलपुर-तेंदुखेड़ा मार्ग पर बिजली के तार से लदे ट्रक में लगी आग     |     पोस्टमार्टम के लिए पन्ना से वापस लाए शव, 24 घंटे में साढ़े चार सौ किलोमीटर भटके स्वजन     |     20 स्टेशनों के शुरू हुई कम्प्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेंट सुविधा, देखें लिस्‍ट     |     चार साल की बच्ची को कोबरा ने डसा, 29 घंटे में मौत, सात दिन आंगन में सोया परिवार     |     जबलपुर सहित संभाग के जिलों में आंधी के साथ हल्की वर्षा के आसार     |     सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, इतने प्रति‍शत रहा रिजर्ल्‍ट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374