Breaking
नशेड़ी बेटे ने की पिता की बेसबॉल बैट से पीट- पीटकर हत्या, मां को भी किया जख्मी नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे, नातिन समेत 4 की मौत... भंडारे में जा रही बच्चियों पर मकान की दीवार गिरी, दो की मौत, एक गभीर रुप से घायल खरगोन में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, सीमेंट के पोल से बंधे मिले हाथ पैर, पुलिस जा... छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कुचलने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल... BJP और सपा की हार-जीत पर लगाई 230000 रुपये की शर्त, अब नप गए दोनों CAA को लेकर त्रिपुरा सरकार का बड़ा कदम, नागरिकता देने के लिए बनाई कमेटी दिल्ली में लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत.. महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती

संसद परिसर में भाजपा संसदीय दल की बैठक आयोजित हुई

Whats App

भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी नेताओं से कहा कि वह एक मजबूत लड़ाई के लिए तैयार रहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे जैसे पार्टी सफलता की सीढ़ियां चढ़ेगी, वैसे ही विपक्षी पार्टियों द्वारा ज्यादा हमले किए जाएंगे। संसद परिसर में यह बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत में तीन राज्यों में सत्ता हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया गया।प्रधानमंत्री ने भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान पार्टी सांसदों को नसीहत दी कि वह नौ साल के दौरान सरकार द्वारा किए गए कामों को जनता के बीच लेकर जाएं और अपने-अपने क्षेत्रों में इनका प्रचार करें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 मई से 15 जून तक सभी सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में जनता के बीच जाएं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में एक साल का समय बचा है। यही वजह है कि विपक्ष जहां सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में जुटा है, वहीं सरकार भी जनता के बीच अपने कामों को पहुंचाने में जुट गई है। ता दें कि मानहानि मामले में राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद विपक्ष सरकार के खिलाफ उग्र हो गया है। विपक्ष सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर देशभर में विरोध प्रदर्शन की रणनीति बना रहा है।

विपक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता को लोकतंत्र पर हमला बता रहा है।वहीं भाजपा राहुल गांधी पर ओबीसी वर्ग का अपमान करने का आरोप लगा रही है। इससे पहले राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर भी हंगामा जारी है। विपक्ष जहां अदाणी मामले पर जेपीसी का गठन करने की मांग कर रहा है तो वहीं सत्ता पक्ष राहुल गांधी से लंदन में दिए बयान पर माफी की मांग कर रहा है। इसे लेकर बजट सत्र के दौरान सदन भी नहीं चल पा रहा है।

 

नशेड़ी बेटे ने की पिता की बेसबॉल बैट से पीट- पीटकर हत्या, मां को भी किया जख्मी     |     नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे, नातिन समेत 4 की मौत…     |     भंडारे में जा रही बच्चियों पर मकान की दीवार गिरी, दो की मौत, एक गभीर रुप से घायल     |     खरगोन में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, सीमेंट के पोल से बंधे मिले हाथ पैर, पुलिस जांच में जुटी..     |     छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कुचलने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल…     |     BJP और सपा की हार-जीत पर लगाई 230000 रुपये की शर्त, अब नप गए दोनों     |     CAA को लेकर त्रिपुरा सरकार का बड़ा कदम, नागरिकता देने के लिए बनाई कमेटी     |     दिल्ली में लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन     |     उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत..     |     महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374