Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

किन्नर समाज संगठित हो जाए तो उसे आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता: राज्यपाल अनुसुइया उइके

Whats App

रायपुर। पंजाब केसरी भवन जोरा में 20वें अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन में शुक्रवार को राज्यपाल अनुसुईया उइके शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि यदि यह समाज संगठित हो जाए तो उसे आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। किन्नर समाज में अभूतपूर्व योग्यता और प्रतिभा है। किन्नर अपनी प्रतिभा को पहचानें और आगे बढ़ें। किन्नर समाज में अभूतपूर्व ऊर्जा है। वे आशीर्वाद दें कि छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो और उन्नति के राह में निरंतर आगे बढ़े।

राज्यपाल ने कहा कि यह मेरे जीवन में पहली बार अवसर आया कि ऐसे कार्यक्रम में शामिल हो रही हूं। मैं अपने आप को धन्य मानती हूं कि मुझे इस कार्यक्रम के माध्यम से किन्नर समाज के पास आने को मिला। उन्होंने कहा कि किन्नर हमारे समाज के वे नागरिक है जिनके मुख से निकले शब्द सर्वदा पुण्यकारी होते हैं। ये ईश्वर की वे संतान हैं जो सर्वजनों के कल्याण की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने किन्नरों को मंगलामुखी की संज्ञा दी थी। प्राचीनकाल से किन्नर समाज ऐसा वर्ग है जो आत्मसम्मान से जीता है। वे समाज को ईमानदारी और मेहनत से जीवन जीने की सीख देते है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब धर्म जाति के भेदभाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में आज भी किन्नर सर्वधर्म सद्भाव के सिद्धांत पर काम करते है। सभी धर्म के लोग उनका सम्मान करते है। राज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया।

Whats App

वेबसाइट से असली और नकली किन्नर की पहचान

राज्यपाल ने किन्नर समाज की वेबसाइट का लोकार्पण किया। साथ ही अखिल भारतीय किन्नर समाज को वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। कार्यक्रम में किन्नर समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि किन्नर समाज की वेबसाइट से असली और नकली उनकी पहचान की जा सकेगी। इस वेबसाइट में किसी किन्नर के नाम दर्ज करने पर असली की पहचान की जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि किन्नरों के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे है। भविष्य में निश्शुल्क कोचिंग की जाएगी, जिसमें आधी सीट किन्नरों के लिए आरक्षित रहेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार मंडल की सदस्य हर्षिता पांडे समेत अखिल भारतीय किन्नर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्योति किन्नर, प्रदेश उपाध्यक्ष नगीना नायर किन्नर समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374