Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

राहुल गांधी अच्छे इंसान हैं, लेकिन उनके सलाहकार उन्हें गुमराह कर रहे हैं

Whats App

नई दिल्ली । वरिष्ठ बीजेपी नेता और सांसद लहर सिंह ने कहा कि, मेरी जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी अच्छे इंसान हैं। लेकिन उनके सलाहकार उन्हें गुमराह कर रहे हैं, उनके खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं।
लहर सिंह ने कहा कि, दिग्विजय सिंह का एक ट्वीट आया है जिसमें उन्होंने जर्मनी के नेताओं से यह आशा व्यक्त की है कि वे आकर हमारे लोकतंत्र को बचाएं। यह कैसे संभव है? इनके लोग किस हद तक जाएंगे? हमारे देश को बदनाम करने की कोशिश में हिटलर के अनुयाईयों के पास जाएंगे, कि हमारी डेमोक्रेसी को बचाएं? यह अनुचित है और देश के लोकतंत्र का अपमान है। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी को माफी मांगना चाहिए।
संसद सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित होने के बाद राहुल गांधी कहां रहेंगे? सवाल पर बीजेपी सांसद ने कहा कि, मुझे बड़ा आश्चर्य होता है, राहुल गांधी को सलाह देने वाले लोग उनसे क्या चाह रहे हैं? मुझे जो समझ में आता है, राहुल गांधी बड़े अच्छे स्वभाव के हैं और साफ दिल के व्यक्ति हैं। उनको गुमराह करना।। मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी श्रद्धेय इंदिरा गांधी से प्रेरणा लें। जब इलाहाबाद हाईकोर्ट में इनकी मेंबरशिप डिस्क्वालिफाई हुई थी तो उन्होंने तुरंत उसी कोर्ट में स्टे के लिए अपील की थी और कोर्ट ने स्टे दिया था। बाद में इंदिरा जी सुप्रीम कोर्ट गई थीं। सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ, वह अलग विषय है। उनकी वापस सदस्यता बहाल हुई और वे प्रधानमंत्री बनी रहीं।
लहर सिंह ने कहा कि, वे ऐसा क्यों कह रहे हैं कि मेरे पास मकान नहीं है, मैं मकान खाली कर दूंगा। इंदिरा जी जब 1977 में चुनाव हार गई थीं और 1978 में वे एमपी नहीं थीं, उस दौरान जब उनका घर खाली करने का मौका आया तो उन्होंने उस समय के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई से निवेदन किया था  और देसाई ने उनकी बात मानते हुए उन्हें रहने के लिए मकान दिया था।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374