Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

सरकार ने किया बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम

Whats App

भोपाल ।  नए वित्तीय वर्ष यानी एक अप्रेल से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। मार्च इस वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना है। वित्त वर्ष के अंतिम महीने में आपको कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाने होंगे। प्रॉपर्टी, घरों की रजिस्ट्री से लेकर स्वास्थ्य, बिजली, बैंक सहित लगभग सभी सेक्टरों में कुछ नए नियम जुडऩे वाले हैं….
शहर की 733 लोकेशन पर प्रॉपर्टी के रेट बढ़ जाएंगे। सौ फीसदी से लेकर 80, 40, 30 और 20 फीसदी तक बढ़त की जा रही है। खजूरी कला सड़क पर प्लॉट का रेट 17 हजार 600 रुपए प्रति वर्गमीटर है। जहां एक हजार वर्गफीट के प्लॉट की रजिस्ट्री कराने पर 2 लाख 20 हजार रुपए चुकाने होते थे। यहां पर तीस फीसदी बढ़ोतरी की गई है।

दो गुना हो जाएगा प्रॉपर्टी टैक्स
स्वयं के निवास पर मिलने वाली संपत्तिकर की छूट 31 मार्च तक ही है। एक अप्रेल से छूट खत्म होते ही आपको संपत्तिकर दोगुना हो जाएगा। यानी अभी जो स्वयं के निवास वाले भवन के लिए 4000 रुपए टैक्स जमा कर रहे हैं वह 8000 से अधिक हो जाएगा। इसके साथ ही पंद्रह फीसदी अधिभार अलग से लगेगा।

यूपीआई के जरिए भुगतान में चार्ज नहीं
डिजिटल लेनदेन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले यूपीआई के जरिये किए जाने वाले भुगतान की दर नए वित्तीय वर्ष से बढऩे वाली है, इस पर स्पष्टीकरण सामने आया है। दरअसल, कई रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कि एक अप्रेल से दो हजार रुपए से ज्यादा के यूपीआई भुगतान पर 1.1 फीसदी शुल्क देना होगा।

सड़कों से पुराने वाहन हटेंगे
सड़कों से 15 साल पुराने सरकारी वाहनों को हटा दिया जाएगा। इससे पीडब्ल्यूडी, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई विभाग सतपुड़ा, विंध्याचल, वल्लभ भवन पर्यावास, नगर निगम बीसीएलएल जैसी संस्थाओं के वाहन प्रभावित होंगे। नागरिक सुरक्षा के लिए बनाए गए संगठनों के वाहनों को इस आदेश से छूट दी गई है।

एम्स में मरीजों व परिजनों को क्यूआर कोड से मिलेगी जानकारी
क्यूआर कोड के जरिए मरीजों व परिजनों को बीमारियों के लक्षण, प्रभाव व बचाव की जानकारी देने का काम एम्स भोपाल ने शुरू किया है। जिसे एक अप्रेल से सभी विभागों में शुरू किया जा सकता है। हाल ही में संस्थान में इसकी शुरूआत पीडियाट्रिक विभाग से की गई।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374