Breaking
सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस सम्भल में वोटिंग के बीच बवाल, सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस के बीच नोकझोंक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की Jolly LLB 3 मुश्किल में, शूटिंग रोकने की मांग, कोर्ट में लगाई गई याचिका

ऑफिस में कुर्सी के विवाद पर सहकर्मी को मारी गोली

Whats App

गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम में एक वित्तीय कंपनी के कर्मचारी ने रमाडा होटल के पास स्थित कार्यालय में कुर्सी को लेकर हुए विवाद के बाद अपने सहकर्मी को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने गत दिवस बुधवार को बताया कि पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी हरियाणा के हिसार का रहने वाला है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित की पहचान गुरुग्राम सेक्टर नौ स्थित फिरोज गांधी कॉलोनी के निवासी विशाल (23) के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विशाल को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि विशाल के परिजन को इस बारे में सूचित किया गया और पीड़ित के भाई की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और शस्त्र कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। विशाल ने अपने बयान में कहा कि उसकी कार्यालय में कुर्सी को लेकर अपने सहकर्मी अमन जांगड़ा से मंगलवार को बहस हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि विशाल और अमन के बीच बुधवार को भी इसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद वह कार्यालय से बाहर चला गया। पुलिस के अनुसार, विशाल ने आरोप लगाया कि जब वह सड़क पर चल रहा था, तो अमन पीछे से आया और उसने पिस्तौल से उस पर गोली चला दी। इसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) वीरेंद्र विज ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |     सम्भल में वोटिंग के बीच बवाल, सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस के बीच नोकझोंक     |     अक्षय कुमार और अरशद वारसी की Jolly LLB 3 मुश्किल में, शूटिंग रोकने की मांग, कोर्ट में लगाई गई याचिका     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374