Breaking
नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की मिली परमिशन, HC ने कहा-लड़की खुद इस… अभी तो काम शुरू हुआ है, मथुरा में भी भव्य मंदिर बनाना है: सीएम सरमा घर में घुसा युवक… चिल्लाने लगी महिला तो छत से कूद गया; युवक की मौत महाकाल लोक पार्किंग में हादसा, मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत, 1 महीने बाद होने वाली थी शादी संसद भंग और संविधान सस्पेंड…इस अमीर मुस्लिम देश में एक शख्स ने ही पलट दी पूरी सत्ता इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं शामिल होंगे लालू यादव, नेम प्लेट हटाया गया झारखंड में चुनावी सभा के दौरान टूटा मंच, CM को भी देना था भाषण ‘कौन सी पार्टी को वोट दोगे…’, बुजुर्ग का रिप्लाई सुन दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, मौत 8 साल से बदले की आग, 50 हजार दी सुपारी; इंफ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर हमले की कहानी पुलवामा में धारा 144, हिरासत में PDP कार्यकर्ता… महबूबा मुफ्ती ने EC पर उठाया सवाल

डूरंड लाइन को लेकर पाकिस्तान और तालिबान में गुपचुप समझौता

Whats App

इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) को विभाजित करने वाली सीमा रेखा डूरंड लाइन (Durand Line) को लेकर दोनों देशों के बीच गुपचुप समझौता होने की खबर है। पता चला है कि पाकिस्तानी सेना ने तालिबान पर दबाव बनाकर उसे अपने दावे से पीछे हटने के लिए बाध्य किया। इससे पहले अफगानिस्तान की अंतरिम तालिबान सरकार ने डूरंड लाइन को स्वीकार न करने का एलान किया था। इसी के चलते तालिबान ने दिसंबर में पाकिस्तानी सेना की देखरेख में डूरंड लाइन पर लग रही तार बाड़ उखाड़ फेंकी थी और मौके से तार जब्त कर लिया था।

चमन बार्डर को पाकिस्तान ने कर दिया था बंद

अपुष्ट सूत्रों के अनुसार उस समय दोनों पक्षों में आधा घंटे तक फायरिंग भी हुई थी। इस घटना के बाद तालिबान पर दबाव बढ़ाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान से लगने वाला चमन बार्डर बंद कर दिया। इस मार्ग से रोज सैकड़ों ट्रक एक-दूसरे के देश में माल लेकर जाते-आते हैं। साथ ही हजारों लोग भी आते-जाते हैं। इसी के साथ पाकिस्तान ने तोरखम बार्डर भी बंद कर दिया और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की काबुल की नियमित विमान सेवा भी रोक दी। इस सबसे जरूरी सामान और धन की किल्लत झेल रहा तालिबान प्रशासन दबाव में आ गया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना के जनरलों और तालिबान प्रशासन की बैठक में तार बाड़ लगाने का बाकी कार्य पूरा करने पर सहमति बन गई

Whats App

तालिबान के पिछले शासन में भी पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में करीब डेढ़ किलोमीटर भीतर जाकर तार बाड़ लगा दी थी जिसके चलते तालिबान के बाद आई करजई और गनी सरकारों से पाकिस्तान की तड़का-भड़की चलती रही। चमन बार्डर के करीब तार बाड़ को भी पाकिस्तान ने अफगान इलाके में एक किलोमीटर भीतर लगाया है। मुश्किल में फंसा और समर्थन के एहसान से दबा तालिबान इस पर पाकिस्तान से कुछ नहीं कह पा रहा है।

नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की मिली परमिशन, HC ने कहा-लड़की खुद इस…     |     अभी तो काम शुरू हुआ है, मथुरा में भी भव्य मंदिर बनाना है: सीएम सरमा     |     घर में घुसा युवक… चिल्लाने लगी महिला तो छत से कूद गया; युवक की मौत     |     महाकाल लोक पार्किंग में हादसा, मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत, 1 महीने बाद होने वाली थी शादी     |     संसद भंग और संविधान सस्पेंड…इस अमीर मुस्लिम देश में एक शख्स ने ही पलट दी पूरी सत्ता     |     इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं शामिल होंगे लालू यादव, नेम प्लेट हटाया गया     |     झारखंड में चुनावी सभा के दौरान टूटा मंच, CM को भी देना था भाषण     |     ‘कौन सी पार्टी को वोट दोगे…’, बुजुर्ग का रिप्लाई सुन दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, मौत     |     8 साल से बदले की आग, 50 हजार दी सुपारी; इंफ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर हमले की कहानी     |     पुलवामा में धारा 144, हिरासत में PDP कार्यकर्ता… महबूबा मुफ्ती ने EC पर उठाया सवाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374